Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आलिया भट्ट से ज्यादा टैलेंटेड हैं पूजा, सौतेले भाई राहुल बोले- उनकी...

आलिया भट्ट से ज्यादा टैलेंटेड हैं पूजा, सौतेले भाई राहुल बोले- उनकी पर्सनैलिटी काफी अच्छी है

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/jj_1790695157722_0NgD_1790695168271_U8TR_821f2d35-c6dd-43e4-b2c1-29b00c4a3b19_VJ6R.jpg

महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने पूजा और आलिया को कम्पैरिजन करते हुए पूजा को बेहतर टैलेंटेड और इंटैलिजेंट बताया है। जानें आलिया को लेकर वह क्या बोले।

महेश भट्ट के 4 बच्चे हैं। पहली शादी से महेश के 2 बच्चे हैं पूजा और राहुल भट्ट। वहीं दूसरी शादी से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। महेश की पहली पत्नी किरण भट्ट थीं। अब महेश के बेटे राहुल ने अपनी सौतेली मां सोनी और सौतेली बहनों के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने आलिया और पूजा भट्ट के बीच कम्पैरिजन किया और पूजा को ज्यादा टैलेंटेड बताया।

कैसा है आलिया-शाहीन संग रिश्ता

सिद्धार्थ कनन के साथ पॉडकास्ट में राहुल से उनकी सौतेली बहनें आलिया और शाहीन को लेकर पूछा। इस पर राहुल ने कहा, ‘हमारे बीच सिविल डायनैमिक्स है। मैं उनकी रिस्पेक्ट करता हूं और उन्हें प्यार भी करता हूं। मैं खुश हूं कि शाहीन अब सेटल है। आलिया ब्लेस्ड हैं। मैं उनके लिए काफी खुश हूं, वो मेरी छोटी बहन हैं। वो मुझे सनी-बनी बोलती हैं।’

सोनी के साथ रिलेशनश एक फॉर्मैलिटी है

सौतेली मां सोनी के साथ उनके रिलेशनशिप पर राहुल ने कहा कि वह काफी अच्छी हैं, लेकिन उनका रिलेशनशिप एक फॉर्मैलिटी है। वो मुझे बुलाते हैं, लेकिन ये सिर्फ फॉर्मैलिटी है।

आलिया और पूजा के कम्पैरिजन पर बोले राहुल

राहुल ने आगे कहा, ‘हम अपने पिता के बर्थडे, क्रिसमस और दीवाली पर मिलते हैं। वो जानते हैं कि मैं हूं। मैं सोचता हूं कि मैं उनके क्लोज हूं। वो मेरी रिस्पेक्ट करते हैं, शाहीन मेरी ज्यादा रिस्पेक्ट करती हैं। आलिया का स्टारडम है। वह थोड़ी अलग हैं। लेकिन आज के दिन में जो मेरा रिलेशन किसी के साथ महत्वपूर्ण है वो है मेरी रियल बहन पूजा के साथ।’

पूजा भट्ट ज्यादा टैलेंटेड हैं

इससे पहले एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा था कि पूजा बतौर परफॉर्मर आलिया से बेहतर हैं। इस पर अब राहुल ने कहा, ‘पूजा और आलिया का जन्म 2 अलग एरा में हुआ है। आलिया की ज्यादा प्रॉलिफिक बॉडी ऑफ वर्क है। पूजा की ज्यादा पर्सनैलिटी है, जिस तरह वह ड्रेस करती हैं वो भी अलग है। ये मेरा पर्सनल ओपीनियन है। अगर आप कम्पेयर करेंगे तो पूजा ज्यादा इंटैलिजेंट हैं और टैलेंटेड हैं हम सब भाई-बहनों में।’

आलिया की फिल्म च्वाइस बेहतर है

राहुल ने आगे कहा, ‘आलिया का फिल्मों की च्वाइस काफी शानदार है। उनमें टैलेंट है, पब्लिक रिलेशन है, उन्हें पता है कैसे क्रिएट करना है। मेरा मतलब ये है कि पूजा ज्यादा टैलेंट पावरहाउस हैं, अगर आप आलिया से कम्पेयर करें तो। वह ज्यादा बेहतर हैं, उनकी पर्सनैलिटी है, वह अच्छे से बोलती हैं और उन्हें पूरी जानकारी होती है। लेकिन वो एलग एरा था।’

राहुल ने आगे कहा, ‘पूजा को आज भी देखो, लेकिन मैं आलिया के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहा हूं। उन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा काम किया है और वे अपने-आप में एक इंस्टीट्यूशन हैं।’

रणबीर को लेकर क्या बोले

राहुल से फिर पूछा गया कि क्या वह कभी आलिया के पति रणबीर कपूर से मिले हैं तो इस पर उन्होंने कहा, मैं रणबीर से 5-6 बार मिला हूं। उन्होंने मुझसे पूछा था कि बंदूकों को कैसे पकड़ते हैं एनिमल फिल्म के दौरान।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN