Home - Google Pixel 11a की पहली झलक आई सामने, डिजाइन में बड़ा बदलाव...

Google Pixel 11a की पहली झलक आई सामने, डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन कलर ऑप्शन मिलेंगे नए

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Pixel 11a का डिजाइन और कलर ऑप्शन लीक हुए हैं। CAD रेंडर्स में फोन Pixel 10a जैसा नजर आया है। जानिए नए Pixel 11a के डिजाइन, कलर और संभावित फीचर्स की पूरी जानकारी।

Google के अगले A-Series स्मार्टफोन Pixel 11a को लेकर पहली बड़ी लीक सामने आ गई है। फोन के CAD-based रेंडर्स इंटरनेट पर दिखाई दिए हैं, जिनमें इसके डिजाइन और संभावित कलर ऑप्शन की झलक मिलती है। लीक तस्वीरों को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि Google Pixel 11a के डिजाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं है। फोन काफी हद तक मौजूदा Pixel 10a और Pixel 9a जैसा नजर आ रहा है। हालांकि, इस बार कलर ऑप्शन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 11a को Black, Silver, Green और Purple कलर में पेश किया जा सकता है। इनमें Purple कलर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, क्योंकि रेंडर्स में यह पहले के Pixel फोन के मुकाबले ज्यादा गहरे शेड में दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा फोन के साइज और हार्डवेयर स्पेक्स को लेकर भी कुछ जानकारी पहले सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Google का Tensor G6 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि, अभी ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। Google ने Pixel 11a को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है।

Pixel 10a और Pixel 9a जैसा दिखेगा Pixel 11a

लीक रेंडर्स में Pixel 11a का ओवरऑल लुक पहले जैसा है। फोन में Pixel 10a और Pixel 9a की तरह ही कैमरा बार नहीं दिया गया है। पीछे की तरफ कैमरों को ऊपर की ओर एक छोटे मॉड्यूल में रखा गया है। यानी Google इस बार भी A-Series के डिजाइन को पूरी तरह बदलने की बजाय उसी डिजाइन को आगे बढ़ा सकता है। रेंडर्स के आधार पर फोन का फ्रंट और बैक फ्लैट दिखाई देता है और साइड फ्रेम भी फ्लैट नजर आता है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल के साइज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक नए फोन में कैमरा मॉड्यूल पहले के मुकाबले थोड़ा अलग साइज का हो सकता है। इसके बावजूद पहली नजर में Pixel 11a को Pixel 10a से अलग पहचानना आसान नहीं होगा।

चार कलर में आ सकता है नया Pixel फोन

Pixel 11a के कलर ऑप्शन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Google इस फोन को Black, Silver, Green और Purple रंगों में ला सकता है। इनमें Purple कलर सबसे ज्यादा चर्चा में है। रेंडर्स में यह काफी गहरे Purple शेड में नजर आ रहा है। हालांकि यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि रेंडर में दिखाया गया रंग फोन के फाइनल कलर से अलग हो सकता है। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक Google ने इससे पहले भी Purple शेड का इस्तेमाल किया है। Pixel 3a में “Purple-ish” कलर और Pixel 9a में “Iris” नाम का शेड देखने को मिला था। Pixel 11a का लीक हुआ Purple शेड इनसे अलग और ज्यादा गहरा दिखाई देता है।

Pixel 11a के फीचर्स (संभावित)

Pixel 11a के डिजाइन के अलावा इसके हार्डवेयर की डिटेल भी पहले कुछ लीक में सामने आ चुकी हैं। Pixel 11a में Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह A-Series के लिए बड़ा बदलाव होगा। Pixel 10a में Tensor G4 इस्तेमाल किया गया था। पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक Pixel 11a में 8GB RAM दी जा सकती है। फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात भी कही गई है। ध्यान दें कि ये सभी स्पेसिफिकेशन शुरुआती लीक पर बेस्ड हैं। लॉन्च के समय इनमें बदलाव हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN