Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या सलमान-प्रभास से टक्कर लेंगे सनी देओल? मार्च 2027 में रिलीज हो...

क्या सलमान-प्रभास से टक्कर लेंगे सनी देओल? मार्च 2027 में रिलीज हो रही है ये एक्शन फिल्म

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffe_1790740632650_OaHk_1790740637011_5j21_69a0ce48-70f0-4e35-a869-e73cce9a6dd4_VdCG.jpg

सनी देओल एक जबरदस्त एक्शन फिल्म एंटनी पर काम कर रहे थे। अब एक्टर ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होगी। यानी सलमान खान और प्रभास की फिल्मों से टक्कर की संभावना है।

जब से सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘गदर 2‘ गदर मचाया है, उनके पास फिल्मों की कमी नहीं हो रही है। साल में रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ के बाद एक्टर ने अब एक और फिल्म ‘एंटनी’ की शूटिंग खत्म कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सनी देओल का अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। फिल्म मार्च 2027 में रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा हुआ हुआ तो सलमान खान की ‘SVC 63’ और प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से क्लैश होने की संभावना बढ़ गई है।

सनी देओल ने खत्म की एंटनी की शूटिंग

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल ने आज एक मोंटेज गाने की शूटिंग के साथ फिल्म का काम खत्म कर दिया है। इस गाने को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था। ये एक हाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी जिसे मार्च 2027 में रिलीज किए जाने की खबर है। खास बात है कि इस एक्शन फिल्म आमिर खान की ‘गजनी’ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ बनाने वाले एआर मुरुगदास के असिस्टेंट रह चुके बालाजी गणेश ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एआर मुरुगदास के साथ मिलकर बनाई है। फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस ज्योतिका अहम रोल में होंगी। अगर फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होने जा रही है तो क्लैश की संभावना बढ़ सकती है।

सनी देओल की एंटनी की टक्कर

रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही प्रभास की फिल्म स्पिरिट 5 मार्च, 2027 को दस्तक दे रही है। सलमान खान की फिल्म SVC 63 भी ईद के मौके या उसके बाद रिलीज की जा सकती है। जॉन अब्राहम की फाॅर्स 3, 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इन फिल्मों के अलावा एकाध और फिल्में मार्च 2027 के में थिएटर पर दस्तक देंगी। ऐसे में सनी देओल की फिल्म ‘एंटनी’ का क्लैश होना या फिल्म को एक हफ्ते से अधिक का समय नहीं मिलना तय होगा।

एंटनी में सनी देओल का किरदार

फिल्म एंटनी की कहानी की बात करें तो सनी देओल एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगे जो गोवा में चल रहे एक गिरोह क खिलाफ अपनी आवाज उठाते दिखेंगे। इस फिल्म में सनी देओल के खिलाफ एक्टर विजय वर्मा विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

सनी देओल की फिल्में

बता दें, सनी देओल ने साल 2023 में आई फिल्म गदर 2 के बाद अपनी फिल्मों से ऑडियंस को इम्प्रेस करने की कोशिश की है। उन्हें फिल्म जाट में देखा गया था। इस साल आई बॉर्डर 2 और बंटवारा 1947 में एक्टर के काम को पसंद किया गया था। आने वाला समय भी सनी देओल के करियर के लिए खास होने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN