Home - अपने iPhone में ऐसे सेटअप करें Apple Pay, बिना UPI कार्ड से...

अपने iPhone में ऐसे सेटअप करें Apple Pay, बिना UPI कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple Pay भारत में लॉन्च हो गया है और फिलहाल Axis Bank के eligible Visa और Mastercard credit cards के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें iPhone में Apple Pay कैसे सेटअप करें और इससे पेमेंट कैसे करें।

How to Set Up and Use Apple Pay in India: Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। लंबे इंतजार के बाद Apple की contactless payment service अब भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। शुरुआत में Apple ने भारत में Apple Pay के लिए Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की है। फिलहाल Axis Bank के eligible Visa और Mastercard credit cards को Apple Wallet में जोड़कर Apple Pay के जरिए पेमेंट किया जा सकता है। वहीं RuPay कार्ड को शुरुआती लॉन्च में सपोर्ट नहीं मिला है।

Apple Pay के जरिए यूजर्स अपने iPhone, Apple Watch या iPad से स्टोर, ऐप और ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए सपोर्ट बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। Apple Pay में कार्ड की पूरी जानकारी हर पेमेंट के दौरान शेयर करने के बजाय टोकनाइज्ड कार्ड डीटेल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि transaction को Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड से authenticate किया जा सकता है।

Apple Pay के लिए कौन-सा कार्ड चाहिए?

भारत में लॉन्च के समय Apple Pay का सपोर्ट सीमित है। फिलहाल Axis Bank के eligible credit cards, जो Visa या Mastercard नेटवर्क पर हैं, Apple Pay में जोड़े जा सकते हैं। Axis Bank के RuPay credit cards अभी Apple Pay के लिए eligible नहीं हैं। Apple Pay को आने वाले समय में दूसरे बैंकों और कार्ड्स तक विस्तार मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक HDFC Bank और ICICI Bank समेत अन्य बड़े बैंक Apple के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन लॉन्च के समय उनका सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।

iPhone में Apple Pay कैसे सेटअप करें?

  • Apple Pay सेटअप करने के लिए सबसे पहले अपने iPhone को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट कर लें। इसके बाद Apple Wallet ऐप खोलें और ऊपर दिए गए + (Add Card) ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब Debit or Credit Card विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। कार्ड को iPhone के कैमरे से स्कैन किया जा सकता है या उसकी जानकारी मैन्युअली एंटर की जा सकती है।
  • कार्ड की जानकारी एंटर करने के बाद बैंक की ओर से verification पूरा करना पड़ सकता है। Verification के लिए बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए तरीके का इस्तेमाल करना होगा। सफल verification के बाद कार्ड Apple Wallet में जुड़ जाएगा और Apple Pay के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • Axis Bank के मुताबिक eligible Visa और Mastercard credit card customers कार्ड को Axis Bank mobile banking app या सीधे Apple Wallet के जरिए Apple Pay में ऐड कर सकते हैं।

Apple Pay से दुकान पर पेमेंट कैसे करें?

Apple Pay में कार्ड सेटअप होने के बाद कॉन्टेक्टलेस पेमेंट करना काफी आसान है। किसी ऐसे स्टोर पर जाएं जहां कॉन्टैक्टलेस या Apple Pay पेमेंट एक्सेप्ट की जाती है।

  • Face ID वाले iPhone में Side Button को दो बार दबाएं। इसके बाद Face ID या passcode से authentication करें। अब iPhone के ऊपरी हिस्से को contactless payment terminal के पास रखें।
  • पेमेंट होने पर iPhone पर confirmation दिखाई देगा।
  • Touch ID वाले iPhone में Home Button पर उंगली रखकर authentication किया जा सकता है और इसके बाद iPhone को contactless reader के पास रखना होता है। Apple Pay में authentication के लिए Face ID, Touch ID या device passcode का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Apple Watch से Apple Pay कैसे इस्तेमाल करें?

Apple Pay को Apple Watch पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपका एलिजिबल कार्ड Apple Watch के Wallet में सेटअप है, तो कंपैटिबल कॉन्टैक्टलेस टर्मिनल पर Apple Watch से पेमेंट किया जा सकता है। फायदा यह है कि पेमेंट के समय iPhone निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। Apple Watch के जरिए पेमेंट को ऑथेंटिकेट करके उसे कॉन्टैक्टलेस टर्मिनल के पास ले जाना होता है।

ऑनलाइन और ऐप्स में भी कर सकेंगे पेमेंट

Apple Pay सिर्फ फिजिकल स्टोर्स में tap-to-pay तक सीमित नहीं है। भारत में लॉन्च के साथ इसे ऐप्स और ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां Apple Pay पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध कराया गया हो।

बता दें, Apple ने भारत में कई मर्चेंट्स के साथ Apple Pay acceptance को इनेबल किया है। शुरुआती रोलआउट में Apple Store, Blinkit, Chaayos, Comet, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance brands, Tata 1mg और Zomato जैसे प्लेटफॉर्म्स का नाम सामने आया है। हालांकि किसी पर्टिकुलर ट्रांजैक्शन के लिए मर्चेंट और पेमेंट टर्मिनल पर Apple Pay support उपलब्ध होना जरूरी है।

PIN या OTP की जरूरत नहीं होगी

Apple Pay की सबसे खास बात यह है कि भारत में इससे पेमेंट करते समय हर बार PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी। स्टोर पर पेमेंट करते समय iPhone में Face ID या Touch ID से authentication किया जा सकता है, जबकि जरूरत पड़ने पर डिवाइस पासकोड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यानी कार्ड को POS मशीन पर tap करने के साथ ही iPhone की बायोमीट्रिक सिक्योरिटी पेमेंट को authenticate कर देती है। वहीं Apple Pay से किए गए transactions पर एलिजिबल credit card के reward points और दूसरे card benefits भी जारी रहेंगे।

बता दें, Apple ने भारत में Apple Pay को मर्चेंट नेटवर्क्स तक पहुंचाने के लिए Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ काम किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN