Home LIFESTYLE NEWS HINDI अरबी-जिमीकंद खाकर गले में खुजली होती है, रणवीर बरार से सीखें पकाने...

अरबी-जिमीकंद खाकर गले में खुजली होती है, रणवीर बरार से सीखें पकाने का तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जिमीकंद या अरबी की सब्जी गले में खुजली और खराश करती है तो पकाने से पहले ये छोटा सा काम जरूर करें। शेफ रणवीर बरार ने भी बताया कि जिमीकंद पकाने से पहले उबालने का सही तरीका, जिससे गले में खुजली ना हो।

अरबी, जिमीकंद, बंडा जैसी कंदमूल वाली सब्जियां खाने में तो बहुत टेस्टी लगती हैं लेकिन इसे बनाना कई बार मुश्किल होता है। क्योंकि इसे काटने, छीलने में काफी सारे लोगों के हाथों में खुजली होती है। वहीं अगर इसे तरीके से ना पकाया जाए तो ये गले को भी काटती है मतलब इसे खाकर गले के अंदर खुजली महसूस होती है। जो काफी घबराहट देती है और कुछ लोगों को ये परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए जब भी बड़ी अरबी, अरबी या जिमीकंद जैसी सब्जियों को बनाना हो तो कुछ छोटे-छोटे और शेफ रणवीर बरार के टिप्स जरूर याद रखें।

आखिर क्यों अरबी और जिमीकंद गले में खुजली करता है?

अरबी, जिमीकंद जैसी कंदमूल वाली सब्जियों में कैल्शियम ऑक्सीलेट के कण होते हैं जो गले में जाकर खुजली पैदा करते हैं। इसलिए जब भी अरबी, अरबी के पत्ते या फिर जिमीकंद की सब्जी बनाई जाती है तो इसे बनाने के लिए खास प्रोसेस को जरूर फॉलो किया जाता है। शेफ रणवीर बरार ने भी जिमीकंद कुकिंग का आसान तरीका शेयर किया है, जिससे ये गले में खुजली पैदा ना करें।

अरबी, जिमीकंद को पकाने का सही तरीका

जब भी अरबी के पत्ते, अरबी या फिर जिमीकंद को पकाना हो तो खास तरह के पानी का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी चीजें जिनमे खट्टापन हो और वो खट्टापन कैल्शियम ऑक्सीलेट के कण को घोल दें। इसलिए पकाते समय इन चीजों का इस्तेमाल करें।

जिमीकंद या अरबी को इमली पानी में भिगोएं

जब भी जिमीकंद या अरबी को काटें तो उसे इमली के पानी में उबाल दें। इमली की खटास से गले में होने वाली चुभन और खुजली खत्म हो जाएगी। तो जब भी आपको जिमीकंद या अरबी को तेल में फ्राई करना हो तो उससे पहले अच्छी तरह से सबको इमली वाले पानी में उबाल लें। फिर ही फ्राई करें।

डालें नींबू

जब कभी भी अरबी या अरबी के पत्ते की सब्जी, पकौड़ी बनाई जाती है तो उसमे नींबू का यूज किया जाता है। नींबू में भी साइट्रिक एसिड होता है जो कैल्शियम ऑक्सीलेट को घुलने में मदद करता है। जिससे गले में खराश या खुजली नहीं होती।

रणवीर बरार ने दी छोटी सी काम की टिप्स

शेफ रणवीर बरार ने बताया कि अगर आप जिमीकंद को सीधे उबालने वाले हैं तो पानी में थोड़ा सा सिरका डाल दें। सिरके में मौजूद एसिड जिमीकंद में मौजूद ऑक्सीलेट के कण को घोल देगा और वो गले में खराश पैदा नहीं कर पाएंगी। तो याद रखें जब भी जिमीकंद यानी सूरन, अरबी या अरबी के पत्तों की सब्जी बनानी हो तो सबसे पहले किसी खट्टी चीज के साथ पकाएं और उसके बाद ही उसकी सब्जी या दूसरी डिशेज बनाकर तैयार करें।

अरबी और जिमीकंद काटते समय करें ये काम नहीं होगी खुजली

इसी तरह से जब भी जिमीकंद या अरबी को काटना हो और हाथ में खुजली होती हो तो सबसे पहले हाथों पर नींबू या सिरका लगा लें। उसके बाद ही इसे काटें, तो खुजली नहीं होगी। लेकिन काटते समय अगर नींबू का रस या सिरका नहीं लगाया है तो काटने के बाद हो रही खुजली को खत्म करने के लिए ताजे एलोवेरा की पत्तियों से निकला जेल लगाएं या फिर दही को भी लेकर हाथों पर रगड़ सकती हैं। ये दोनों ही तरीके हाथों में होने वाली खुजली से राहत देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN