Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/The_Paradise_1790749437828_w5yp_1790749441267_1dBu_e1dfe2d2-c949-4968-ac21-f54ec078db32_xSdK.jpgसाउथ के स्टार एक्टर नानी की फिल्म द पैराडाइस बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। जानिए अभी तक की वर्ल्डवाइड कमाई।
साउथ के स्टार एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइस’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6 दिन में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, शाहरुख खान की ‘जीरो’ और रणबीर कपूर की ‘कलंक’ को पछाड़ दिया है। बात भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई की करें तो इस मामले में ‘द पैराडाइस’ आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ और अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को बीट कर चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को पछाड़ा
मालूम हो कि रिलीज के बाद 6 दिन के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कमाई 46 करोड़ रुपये नेट रही थी। विक्रम वेधा ने 6 दिन के भीतर 53 करोड़ और सम्राट पृथ्वीराज ने 52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई की बात करें तो इसमें भी ‘तमाशा’ (85-90 करोड़), जीरो (138-142 करोड़) और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (145 करोड़) को पछाड़ते हुए नानी की फिल्म आगे निकल गई है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ओपनिंग वीक में मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।
150 करोड़ के पार पहुंची पैराडाइस
कभी कमाई ऊपर चढ़ती तो कभी धड़ाम हो जाती। लग रहा था कि शायद ही यह मूवी चौथा हफ्ता सर्वाइव कर पाएगी, लेकिन अब फिल्म ने अपना जादू दिखाना शुरू कर दिया है और यह ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रही है। आज बुधवार तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की नेट कमाई 101 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ‘द पैराडाइस’ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अभी कुल मिलाकर 5772 शोज चलाए जा रहे हैं। रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 7वां दिन है और 6वें दिन तक ‘द पैराडाइस’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 120 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो रही कमाई इसके वर्ल्डवाइड ग्राफ को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार
इसने 6वें दिन 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 30 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया है। बता दें कि पैराडाइस ने थिएटर्स में दमदार शुरुआत की थी और भारत में पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन इसकी कमाई 15.70 करोड़ रुपये रही, लेकिन पहले सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट आई। मंडे को द पैराडाइस का कलेक्शन महज 5 करोड़ रुपये रहा।
ओवरसीज कलेक्शन में यूं चढ़ा मीटर
छठे दिन 4.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब नानी स्टारर इस मूवी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 101.50 करोड़ रुपये हो गई है। बात वर्लडवाइड कलेक्शन की करें तो इसकी सक्सेस का क्रेडिट इसे विदेशों में मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को भी जाता है। ‘द पैराडाइस’ ने अभी तक विदेशों में 30 करोड़ रुपये कमा लिए थे और छठे दिन इसमें 50 लाख रुपये का और इजाफा हुआ। विदेशों में 30.50 करोड़ और भारत में 120 करोड़ रुपये के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150.50 करोड़ रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



