Home - बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, सीधे ₹1000 की...

बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, सीधे ₹1000 की छूट; पहली सेल इस दिन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Fitbit Air Launched in India: गूगल ने भारतीय बाजार में गूगल फिटबिट एयर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस तरह से डिजाइन किया गया है कि नोटिफिकेशन से यूजर का ध्यान न भटके और वे आसानी से इसे पूरे दिन पहन सकें।

Google Fitbit Air भारत में 2 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और चार कलर्स – ऑब्सीडियन, बेरी, लैवेंडर और फॉग – में मिलेगा।

Google Fitbit Air Launched in India: गूगल ने भारतीय बाजार में Google Fitbit Air को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर है। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले भारत में ‘Made by Google’ इवेंट के दौरान इस फिटनेस ट्रैकर को दिखाया था और बताया था कि यह अक्टूबर में देश में लॉन्च होगा। इवेंट के दौरान, कंपनी ने परफॉर्मेंस लूप बैंड के साथ अपना पहला बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर दो कलर्स में दिखाया। गूगल फिटबिट एयर को मई में कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि इस फिटनेस ट्रैकर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि नोटिफिकेशन से होने वाला डिस्टर्बेंस कम हो, यानी यूजर का महत्वपूर्ण काम करते समय ध्यान न भटके और वे आसानी से इसे पूरे दिन पहन सकें।

सम्बंधित सुझाव

भारत में Google Fitbit Air की कीमत और ऑफर डिटेल

नए गूगल फिटबिट एयर की कीमत 13,999 रुपये तय की गई है। यह नया फिटनेस ट्रैकर देश में 2 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गूगल फिटबिट एयर चार कलर्स – ऑब्सीडियन, बेरी, लैवेंडर और फॉग – में मिलेगा। कंपनी गूगल हेल्थ कोच टूल्स और फीचर्स का एक्सेस देने के लिए गूगल हेल्थ प्रीमियम का तीन महीने का ट्रायल भी दे रही है।

ग्राहक चुनिंदा एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स के साथ 1,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। यह टेक कंपनी 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दे रही है। गूगल फिटबिट एयर इस हफ्ते के आखिर में गूगल स्टोर, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और देश में गूगल के ऑथराइज्ड ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Google Fitbit Air की खासियत

नए गूगल फिटबिट एयर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 24 घंटे हार्ट रेट और हार्ट रिदम को ट्रैक करता है और AFib अलर्ट देता है। इसमें SpO2 सेंसर से ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट ट्रैकिंग, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी मॉनिटरिंग, स्लीप स्टेज ट्रैकिंग और नींद की अवधि की मॉनिटरिंग जैसे फीचर हैं। इसमें ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन और ट्रैकिंग की सुविधा भी है। यूजर मैन्युअल रूप से वर्कआउट भी जोड़ सकते हैं। इस फिटनेस ट्रैकर में गूगल हेल्थ कोच भी है, जो गाइडेड वर्कआउट की सुविधा देता है।

इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि नया गूगल फिटबिट एयर एक बार चार्ज करने पर एक हफ्ते तक चलता है। साथ ही, बिना स्क्रीन वाले इस फिटनेस ट्रैकर में फास्ट चार्जिंग की सुविधा है और दावा किया जा रहा है कि इसे पांच मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

गूगल फिटबिट एयर को 8 मई को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में 99.99 डॉलर (लगभग 9,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे दुनियाभर में कई तरह के बदले जा सकने वाले बैंड के साथ पेश किया गया है, जिनमें परफॉर्मेंस लूप बैंड, एक्टिव बैंड और अलग-अलग कलर्स में एलिवेटेड मॉडर्न बैंड शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN