Home - iPhone 16 अब 20,000 हजार रुपये सस्ते में, Flipkart पर मिल रही...

iPhone 16 अब 20,000 हजार रुपये सस्ते में, Flipkart पर मिल रही सीधी छूट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस समय कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। Apple की अपनी वेबसाइट पर iPhone 16 का 128GB मॉडल 89,900 रुपए में बिक रहा है, जबकि Flipkart पर यही मॉडल 69,900 रुपए में लिस्ट किया गया है। यानी दोनों प्लेटफॉर्म की कीमत में सीधे 20,000 रुपए का अंतर है। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट Flipkart की Big Billion Days Sale से पहले सामने आई है। ऐसे में iPhone 16 खरीदने वालों की नजर अब इस डील पर टिक सकती है। Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर 128GB iPhone 16 की कीमत 89,900 रुपए है।

अगर सिर्फ इन दोनों कीमतों को देखें तो Flipkart पर फोन खरीदने पर Apple की वेबसाइट के मुकाबले करीब 20,000 रुपए कम देने पड़ रहे हैं। इसके अलावा Flipkart पर उपलब्ध बैंक ऑफर या एक्सचेंज बेनिफिट का फायदा लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,495 रुपए तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone 16 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें Dynamic Island भी दिया गया है। फोन की आउटडोर पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में स्क्रीन को देखना आसान हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए रेटेड है।

फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। Apple ने इस सीरीज में कैमरा सिस्टम के साथ कई सॉफ्टवेयर और AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं।

iPhone 16 में 3,561mAh बैटरी दी गई है और यह iOS पर चलता है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यानी चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए Type-C कनेक्शन मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN