Source :- LIVE HINDUSTAN
पितृ पक्ष में जन्में बेटे के लिए अगर आप खूबसूरत नाम खोज रहे हैं, हम आपको 15 यूनिक नामों की लिस्ट देने जा रहे हैं। इन नामों को कहना आसान है और इनके अर्थ भी प्यारे हैं।
पितृ पक्ष के खास दिन चल रहे हैं और इस दौरान लोग अपने पितरों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में अगर आपके घर भी पितृ पक्ष के दौरान नन्हे बेटे का जन्म हुआ है, तो यह आपके परिवार के लिए बेहद खास पल है। आप अपने बेटे के लिए ऐसा नाम चुन सकते हैं, जिसका संबंध पूर्वजों, परंपरा या धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हो और जिसका अर्थ भी शुभ और सुंदर हो। हम आपके लिए 15 ऐसे खूबसूरत नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो सुनने में प्यारे होने के साथ-साथ अपने खास अर्थ के लिए भी जाने जाते हैं। इनमें से आप अपने बेटे के लिए अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं। आइए जानते हैं इन नामों की पूरी लिस्ट।
बेटे के लिए 15 प्यारे नाम-
1. ध्रुव (Dhruv): स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक। ध्रुव नाम तारे से भी प्रेरित है।
2. श्रवण (Shravan): पितृ भक्त श्रवण के नाम पर जो आज्ञाकारी और सेवाभावी का प्रतीक है।
3. वंश (Vansh): कुल या परिवार की वंशावली को आगे बढ़ाने वाला।
4. अंश (Ansh): परिवार या पितरों का अंश।
5. यज्ञदत्त (Yagyadatta): यज्ञ का उपहार। यह नाम धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।
6. अयांश (Ayansh): माता-पिता का अंश या हिस्सा, यानी उनके प्रेम और जीवन से जुड़ा हुआ एक प्यारा नाम।
7. श्रेयांश (Shreyansh): श्रेय, यश और शुभता से जुड़ा नाम, जिसका अर्थ श्रेष्ठता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
8. वेदांत (Vedant): वेदों का अंतिम ज्ञान और सार, जो आध्यात्मिक बुद्धि, ज्ञान और आत्मिक समझ को दर्शाता है।
9. माधव (Madhav): भगवान श्रीकृष्ण का एक प्रसिद्ध नाम, जो मधुरता, प्रेम और दिव्य गुणों से जुड़ा माना जाता है।
10. राघव (Raghava): भगवान श्रीराम से संबंधित नाम, जो रघुवंश में जन्म लेने वाले और मर्यादा व आदर्श के प्रतीक को दर्शाता है।
11. पारस (Paras): पारस नाम का मतलब होता है अमूल्य पत्थर। जो भी इस पत्थर के संपर्क में आता है, वह सोना बन जाता है।
12. वशिष्ठ (Vashishth): ऋषि वशिष्ठ अपने ज्ञान, धर्म और सिद्धांतों के लिए प्रसिद्ध थे। वशिष्ठ नाम केवल धार्मिक आस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह ज्ञान और अनुशासन का भी प्रतीक है।
13. व्यास (Vyas): महर्षि वेदव्यास जी के नाम से लिया गया है। वेदव्यास जी ने महाभारत और वेदों की रचना की थी। व्यास नाम ज्ञान, बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।
14. कुलदीप (Kuldeep): कुलदीपक नाम का गहरा सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व है। इस नाम का अर्थ होता है “वंश का दीपक” या वह व्यक्ति जो अपने परिवार की प्रतिष्ठा को उजागर करता है।
15. अद्वैत (Advait): अद्वितीय, जिसका कोई दूसरा नहीं और ये नाम धार्मिक परंपरा से भी जुड़ा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

