Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/stree_3_1790787065295_eE0Y_1790787069495_dmsu_6564fe08-545f-4e8c-b0f2-c165aa513f5c_7VVX.pngStree 3 Update: बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली हॉरर कॉमेडी स्त्री के पार्ट 3 को लेकर अपडेट आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी। आइए जानते हैं क्या बोले दिनेश विजान।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर
दिनेश विजान ने फिल्म की रिलीज डेट पर जानकारी दी है। फिल्म के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की राइटिंग का काम पूरा हो चुका है। फिल्म साल 2028 में रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी स्त्री 3?
पीटीआई के मुताबिक, FICCI FRAMES इवेंट में दिनेश विजान ने बताया कि फिल्म साल 2028 में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि अमर कौशिक ने फिल्म की राइटिंग पूरी कर ली है। दिनेश विजान ने कहा, “तो स्त्री 3 साल 2028 में आएगी। अगर मैं कुछ ज्यादा कहूंगा तो वो दुखी (अमर कौशिक) हो जाएंगे। उन्होंने फिल्म की राइटिंग पूरी कर ली है। उन्हें लगता है कि मैं बहुत स्पॉइलर्स दे देता हूं, लेकिन आपको फिल्म में जो पसंद आया था, वो सब आपको मिलेगा। लेकिन इसकी शुरुआत और अंत आपको हैरान करेगा। ये स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर एक अच्छा तोहफा हो सकती है।”
स्त्री 3 से पहले इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अमर कौशिक
हालांकि, स्त्री 3 से पहले अमर कौशिक फिल्म महावतार डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में विकी कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म भगवान परशुराम की कहानी दिखाएगी। दिनेश विजान ने कहा, “अमर कौशिक स्त्री और हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। वो जनवरी के आखिर में हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म ‘महावतार’ (भगवान परशुराम की कहानी) को डायरेक्ट करेंगे। जून में उसका डायरेक्शन पूरा होगा और अगले साल के अंत तक स्त्री 3 की शूटिंग शुरू हो जाएगी।”
स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की थी कमाई?
स्त्री पार्ट 1 और 2 की बात करें तो दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। स्त्री की बात करें तो ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार नजर आए थे। स्त्री के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 129.90 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की थी कमाई?
स्त्री 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। स्त्री 2 अगस्त 15 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुश्ताक खान, अक्षय कुमार, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। फिल्म ने 627.02 करोड़ की कमाई की थी। स्त्री 2 उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्में
बता दें, स्त्री रिलीज के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में कई फिल्में बनीं। इन फिल्मों में सबसे पहले स्त्री रिलीज हुई। स्त्री के बाद भेड़िया (2022), मुंज्या (2024), स्त्री 2 (2024) और थामा (2025) रिलीज हुई थीं। अब इस यूनिवर्स को स्त्री 3 का इंतजार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




