Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Release: शुक्रवार को ये 6 फिल्में और सीरीज दे रहीं दस्तक,...

OTT Release: शुक्रवार को ये 6 फिल्में और सीरीज दे रहीं दस्तक, लिस्ट में 8.3 रेटिंग वाली मूवी शामिल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/netflix_10_01_1790828117495_Eimq_1790828122121_rvCd_589d0c4c-b3e7-47ab-8363-4ed322180947_Xn4b.png

Friday Release: नेटफ्लिक्स, जी5 और प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को क्या-क्या रिलीज हो रहा है, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक कहानियों से लेकर डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है। 

शुक्रवार के दिन ओटीटी पर 6 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी5 पर दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही कौन सी फिल्म?

1. बेथलहम कुडुम्बा यूनिट

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये मलयालम भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 37 मिनट है। फिल्म की कहानी एश्ले और जस्टिन के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। जस्टिन एशले से 13 साल बड़ा होता है। दोनों के बीच उम्र के इस गैप पर परिवार को आपत्ति होती है। इस फिल्म को गिरीश एडी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

2. अंध विश्वास- सावधान इंडिया स्टोरीज

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज सच्ची क्राइम घटनाओं पर आधारित सीरीज है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे समाज में फैले अंधविश्वास और पाखंड का फायदा उठाकर आपराधिक दिमाग के लोग बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं।

OTT: नेटफ्लिक्स पर शानदार रहेगा ये हफ्ता, रिलीज हो रहीं 10 फिल्में और सीरीज

3. हैशटैग लव

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: हैशटैग लव एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज की कहानी एक डेटिंग ऐप की फाउंडर और इन्वेस्टर मैथ्यू के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की प्यार की समझ को लेकर बहस छिड़ जाती है। दोनों के प्यार और लड़ाई वाले रिश्ते पर सीरीज की कहानी आधारित है।

OTT: मृणाल ठाकुर की थ्रिलर फिल्म, वीकेंड के प्लान में इसको रखने से पहले पढ़ें रिव्यू

4. डूइंग लाइफ

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक सिंगल मां और जेल में सजा काट रहे एक कैदी की कहानी है। दोनों प्यार भरी चिट्ठियों के जरिए एक दूसरे से जुड़ते हैं।

OTT: जियो हॉटस्टार पर छाई ये क्राइम थ्रिलर, मस्ट वॉच है 6 एपिसोड वाली ये सीरीज

5. पूजा मेरी जान

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान की ये फिल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी दिखाती है कि कैसे एक रिजेक्शन तमाम लोगों के जीवन में भूचाल ला देता है। फिल्म को नवजोत गुलाटी ने डायरेक्ट किया है।

6. शुमाकर ’94 – द बर्थ ऑफ अ लिजेंड

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक डॉक्यूमेंट्री है जो माइकल शूमाकर के फॉर्मूला 1 में शानदार प्रदर्शन वाले सीजन और उनकी पहली विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप जीत की कहानी को दिखाती है। इसमें शूमाकर की पत्नी कोरिनना, कई सहयोगियों और फॉर्मूला 1 की जानी-मानी हस्तियों के इंटरव्यू शामिल हैं।

October OTT: अक्टूबर में क्या देखें? नेटफ्लिक्स, प्राइम और जी5 पर अक्टूबर में आ रही ये फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स को पूरा हफ्ता ही रहेगा शानदार

शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर तीन सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। लेकिन इसके अलावा पूरा हफ्ता मजेदार रहने वाला है। नेटफ्लिक्स पर संडे ब्रंच विद काम्या जानी, चुंबक और आफ्टर द क्वेक जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते क्या-क्या हो चुका है रिलीज

डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल (28 सितंबर)

ओह माय डॉग (1 अक्टूबर)

द फ्रेंड (28 सितंबर)

द विडोवर: टिल डेथ डू अस अपार्ट (30 सितंबर)

द वुमन इन द यार्ड (28 सितंबर)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN