Home rss business hindi ऑटो सेक्टर के शेयरों में भूचाल! 9% तक गिरे बजाज, महिंद्रा जैसे...

ऑटो सेक्टर के शेयरों में भूचाल! 9% तक गिरे बजाज, महिंद्रा जैसे स्टॉक्स, निवेशकों के लिए क्या संकेत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सितंबर महीने के ऑटो बिक्री आंकड़े उम्मीद के मुताबिक न रहने के कारण गुरुवार को बजाज ऑटो के शेयर में करीब 9% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि M&M का शेयर फिसलकर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया
  • आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं

शेयर बाजार में गुरुवार को ऑटो कंपनियों के शेयरों पर भारी दबाव देखने को मिला। सितंबर महीने की बिक्री के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक न रहने के कारण बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयरों में करीब 9% की बड़ी गिरावट आई। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर गिरकर अपने 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर (52-वीक लो) पर पहुंच गया। NSE पर बजाज ऑटो का शेयर लगभग 9% गिरकर ₹9,952 के स्तर पर आ गया, जो पिछले 3 महीनों का इसका सबसे निचला स्तर है। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर लगभग 4% फिसलकर ₹2,843.70 के भाव पर आ गया। हालांकि, सालाना आधार पर कुल बिक्री में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन यह बढ़त मुख्य रूप से ‘लो बेस इफेक्ट’ (पिछले साल के कम आंकड़ों) की वजह से दिखी।

बजाज ऑटो के सितंबर बिक्री आंकड़े

सितंबर महीने में बजाज ऑटो की घरेलू टू-व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 12% की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 2.4 लाख यूनिट से नीचे रह गई, जो पिछले साल इसी महीने 2.73 लाख यूनिट थी। हालांकि, कंपनी के एक्सपोर्ट (Exports) में 34% का शानदार उछाल आया, जिससे कुल टू-व्हीलर बिक्री 5% बढ़कर 4.51 लाख यूनिट पर पहुंच गई।

बजाज ऑटो की कुल घरेलू बिक्री 9% घटी

कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में कंपनी ने 9% की बढ़ोतरी दर्ज की। बजाज ऑटो की कुल घरेलू बिक्री (सभी कैटेगरी मिलाकर) 9% घटी है, लेकिन 32% की मजबूत एक्सपोर्ट ग्रोथ के दम पर कुल ओवरऑल सेल्स में 5% का इजाफा हुआ। अगर चालू वित्त वर्ष (FY27) की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) की बात करें, तो बजाज ऑटो ने कुल 29.87 लाख वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि (24.05 लाख यूनिट) के मुकाबले 24% ज्यादा है। इसमें भी घरेलू बिक्री में सिर्फ 7% की बढ़ोतरी हुई, जबकि निर्यात 47% तक बढ़ा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का प्रदर्शन

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए सितंबर का महीना मिला-जुला रहा। कंपनी ने घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में 14% की बढ़त हासिल की और 64,092 गाड़ियां बेचीं। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 20% बढ़कर 3.58 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। हालांकि, सितंबर में कंपनी के कुल निर्यात में 7% की गिरावट देखी गई और यह घटकर 4,019 यूनिट रह गया। इसके बावजूद ओवरऑल सितंबर सेल्स 15% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट रही।

बाजार को क्यों लगी निराशा?

अगस्त महीने की तुलना में सितंबर के आंकड़े काफी सुस्त रहे हैं। अगस्त में बजाज ऑटो ने 28% की ग्रोथ के साथ लगभग 5.35 लाख वाहन बेचे थे। इसी तरह M&M ने अगस्त में 42% का बड़ा उछाल दर्ज किया था, जिसमें घरेलू एसयूवी (SUV) बिक्री में 50% की बढ़त शामिल थी।

सितंबर में धीमी पड़ी रफ्तार

अगस्त के मुकाबले सितंबर में सेल्स मोमेंटम धीमा रहने और फेस्टिव सीजन से ठीक पहले घरेलू मांग में आई इस सुस्ती की वजह से निवेशकों की चिंताएं बढ़ गईं, जिसका असर गुरुवार को ऑटो शेयरों की बिकवाली के रूप में देखने को मिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN