Home rss world hindi भारतीय पायलट पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला? पर ये विमान में...

भारतीय पायलट पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला? पर ये विमान में पहुंची कैसे; समझिए

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मित मच्छार पर हमला करने के लिए को पायलट ने विमान के कॉकपिट के अंदर रखी क्रैश ऐक्स या फायर ऐक्स (कुल्हाड़ी) का इस्तेमाल किया होगा

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाइदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन को-पायलट के हमले में उन्हें काफी चोटें लगीं और खून भी निकला। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया गया, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में अब चाकू के बजाए कुल्हाड़ी का जिक्र किया गया है। आशंका जताई गई है कि हमले में को-पायलट ने स्मित पर कुल्हाड़ी से वार किया। ऐसे में अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि जिस विमान की यात्राओं को इतना सुरक्षित माना जाता है, उसमें कुल्हाड़ी कैसे पहुंच गई।

घटना की जांच में पता चला है कि हमला करने वाला को पायलट कॉकपिट में चाकू या फिर कोई भी बाहरी चीज लेकर नहीं घुस था। सीबीएस न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि स्मित पर हमला करने के लिए को पायलट ने विमान के कॉकपिट के अंदर रखी क्रैश ऐक्स या फायर ऐक्स (कुल्हाड़ी) का इस्तेमाल किया होगा। यह विमान के कॉकपिट के अंदर रखी होती है और इसी से आशंका है कि को पायलट ने स्मित पर हमला किया हो। इससे पहले, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा था कि हमले में क्रैश ऐक्स का इस्तेमाल किया गया था।

कॉकपिट में क्यों रखी होती है क्रैश ऐक्स?

यह कुल्हाड़ी विमान के कॉकपिट में किसी इमरजेंसी के लिए रखी जाती है। इसका इस्तेमाल आपात स्थिति में दरवाजे, पैनल, कॉकपिट के कुछ हिस्सों या अन्य बाधाओं को तोड़कर रास्ता बनाने के लिए किया जा सकता है। यह सामान्य घरेलू कुल्हाड़ी से अलग विशेष रूप से विमान की इमरजेंसी की स्थितियों के लिए डिजाइन की जाती है। आमतौर पर इसे कॉकपिट या क्रू के लिए सुरक्षित जगह पर रखा जाता है।

विमान को क्रैश करवाना चाहता था हमलावर पायलट

आरोप है कि हमलावर पायलट विमान को क्रैश कराना चाहता था। उसके इरादे को भापकर स्मित ने उसका मुकाबला किया। विमान में मौजूद यात्रियों ने भी सह-पायलट को काबू करने में मदद की। इस दौरान विमान के अंदर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर उतारा गया। दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि को-पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मारा और विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

34 हजार से गिरकर 17 हजार पर आ गया विमान

दुबई से उड़ान भरने के लगभग ढाई घंटे बाद यह विमान हाथापाई के दौरान 34 सेकंड के भीतर 33,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से गिरकर 17,000 फीट पर आ गया। वहीं, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के माता-पिता सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट के साहस को सलाम करते हुए उन्हें असली हीरो बताया। मुख्य पायलट भारत के गुजरात निवासी कैप्टन स्मित मच्छार थे। शरीर पर गंभीर चोटों और कॉकपिट में खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और 180 यात्रियों को सुरक्षित आपातकालीन स्थिति में लैंड कराया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN