Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- कंपनी के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हुई और इसके बाद भी इसके शेयर में तेजी जारी रही
- BSE पर कंपनी के शेयर ₹55.61 पर लिस्ट हुए, जो ₹34 के IPO प्राइस से करीब 64% ज्यादा है
- लिस्टिंग के बाद शेयरों में करीब 11.5% और तेजी आई
Moneyview IPO: डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म मनीव्यू लिमिटेड (Moneyview) के आईपीओ ने कमाल कर दिया। कंपनी के शेयर ने पहले ही दिन अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देकर चौंका दिया। मनीव्यू के इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) ने पहले ही दिन 82% तक का फायदा कराया है। बता दें कि कंपनी के शेयर आज गुरुवार को बाजार में लिस्ट किए गए। कंपनी के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हुई और इसके बाद भी इसके शेयर में तेजी जारी रही। BSE पर कंपनी के शेयर ₹55.61 पर लिस्ट हुए, जो ₹34 के IPO प्राइस से करीब 64% ज्यादा है। लिस्टिंग के बाद शेयरों में करीब 11.5% और तेजी आई और भाव ₹62 के दिन के हाई पर पहुंच गए। इस तरह IPO प्राइस के मुकाबले शेयर में करीब 82% तक की तेजी देखने को मिली।
कंपनी का बढ़ गया वैल्यूएशन
बता दें कि शेयर में तेज उछाल के साथ मनीव्यू का वैल्यूएशन भी बढ़ गया है। ₹55 के भाव पर कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) रेशियो बढ़कर 40.05 गुना हो गया है, जबकि IPO प्राइस पर यह 24.76 गुना था। कंपनीका प्राइस-टू-बुक (P/B) रेशियो भी IPO के समय के 2.16 गुना से बढ़कर 3.50 गुना हो गया है। वहीं, पीयर कंपनियों का औसत P/B 6.18 गुना है। कंपनी का रिटर्न ऑन नेट वर्थ 17.85% है, जो वैल्यूएशन को सपोर्ट देता है। हालांकि, कंपनी के लेंडिंग कारोबार से जुड़े जोखिमों के कारण निवेशकों के लिए लोन की क्वालिटीऔर डिफॉल्ट पर नजर रखना जरूरी है।
अब आगे क्या करें निवेशक
शेयर बाजार के एनालिस्ट्स के मुताबिक, अब आगे
शेयर के परफॉर्मेंस के लिए कंपनी की तिमाही कमाई और ग्रोथ अहम रहेगी। निवेशकों को रेवेन्यू और मुनाफे की ग्रोथ के साथ-साथ लोन लॉस, इम्पेयरमेंट खर्च और स्टेज3 लोन जैसी चीजों पर नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा, लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बिकवाली बढ़ सकती है। डिजिटल लेंडिंग से जुड़े नियमों, पार्टनर बैंकों और कंज्यूमर क्रेडिट में बदलाव का असर भी कंपनी के कारोबार पर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, कंपनी की मजबूत लिस्टिंग ने कंपनी के वैल्यूएशन की तस्वीर बदल दी है।
क्या है कंपनी की योजना
बता दें कि मनीव्यू लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 98.46 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी के 1,092 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 32-34 रुपये प्रति शेयर था। नए शेयर से जुटाई गई राशि में से 325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के लोन कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जबकि 250 करोड़ रुपये उसकी एनबीएफसी सब्सिडियरी के पूंजी आधार को बढ़ाने में लगाए जाएंगे। बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




