Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया…माही विज के इस कमेंट पर...

बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया…माही विज के इस कमेंट पर ईशा रिखी बोलीं- आप महिला होकर…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/ishr_1790921062005_7u5H_1790921074772_D62u_e55d54a7-824d-4950-b369-c672c2b1e6e3_K73h.jpg

बिग बॉस के एक एपिसोड में ईशा रिखी अपनी पर्सनल लाइफ की दिक्कतों को लेकर रोने लग गई थीं। इस पर माही विज ने कहा था कि बादशआह ने इसके साथ क्या कर दिया। अब ईशा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

बिग बॉस 20 से हाल ही में ईशा रिखी बाहर हो गई हैं। ईशा ने शो के दौरान मेंटल हेल्थ, इमोशनल ब्रेकडाउन और पर्सनल स्ट्रगल पर खुलकर बात की थी। ईशा शो में कुछ दिनों पहले एक एपिसोड के दौरान काफी इमोशनल भी हो गई थीं अब इशा ने उस पर रिएक्ट किया और माही विज ने जो उनके रोने का मजाक बनाया था उस पर भी अपना रिएक्शन दिया है।

माही को लेकर क्या बोलीं ईशा

फ्री प्रेस जर्नल से हात करते हुए ईशा ने माही के कमेंट पर कहा, ‘मुझे काफी बुरा लगा। मुझे काफी बुरा लगा क्योंकि आप बड़ी महिला हो और आप किसी चीज के बारे में बोल रहे हो बिना पूरी स्टोरी जानें और फिर इतना बड़ा केंट करना। मुझे लगता है ये काफी इनसेंसिटिव है।’

पीठ पीछे क्यों बोला

ईशा ने आगे बताया कि उन्हें इस बात से निराशा हुई कि वो कमेंट सीधे उनसे नहीं किया गया। वह बोलीं, ‘बस इसी का मुझे फर्क पड़ा और आप ये बात मेरे मुंह पर भी नहीं बोल रही हो। आप मेरे पीछे बोल रहे हो जो काफी निराशाजनक है।’

कैसे लोग अलग तरीके से इमोशनल दर्द लेते हैं इस पर ईशा ने कहा कि सबका अपना-अपना समय होता है सिचुएशन से रिकवर करने का। वह बोलीं, ‘सब अपना टाइम लेते हैं रिकवर करने का। कुछ लोग एक दिन में रिकवर करते हैं, कुछ दो, कुछ एक हफ्ते लगाते हैं तो कुछ कई समय बाद। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो हर्ट नहीं हुए हैं। इसका मतलब ये नहीं कि दर्द उतना गहरा नहीं है।’

डिप्रेशन झूठ नहीं दिखा सकते

ईशा ने फिर लोगों के किसी के डिप्रेशन और इमोशनल ब्रेकडाउन पर सवाल उठाने पर निराशा जाहिर की। वह बोलीं, ‘मुझे लगता है कि किसी के इमोशनल ब्रेकडाउन, ट्रॉमा, मेंटल हेल्थ या डिप्रेशन को जज करना काफी इन्सेन्सिटिव है। कुछ लोग बोलते हैं कि ओह ये इंसान फेक डिप्रेशन दिखा रहा है। लेकिन कोई भी डिप्रेशन गलत नहीं दिखाता है। आप फेक नहीं कर सकते कुछ भी। आप अटेन्शन या हमदर्दी के लिए 3 घंटे लगातार नहीं रो सकते।’

अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर बोलीं ईशा

शो के दौरान अपने इमोशनल ब्रेकडाउन पर ईशा ने कहा, ‘मैंने यही सोचा था कि मैं रोने वाली नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं वॉशरूम एरिया में घुसी थी, मैं खुद से यह कहती कि मैं रोऊंगी नहीं। लेकिन फिर मुझे ट्रिगर कर गया और मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाई हूं।

ईशा ने ये माना कि लोगों का ध्यान उनके रिएक्शन और शब्दों पर गया ना कि उस पर जिस चीज से वह गुजर रही हैं। वह बोलीं, लोगों ने नोटिस नहीं किया कि मैं किस चीज से गुजर रही हूं। उन्होंने बाकी सब नोटिस किया। लेकिन यही है कि आप सबको खुश नहीं कर सकते और ना सबको सैटिसफाई नहीं कर सकते।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN