Home rss business hindi Hero Motors: 7 दिन में दोगुना हुआ पैसा, 99% से ज्यादा चढ़...

Hero Motors: 7 दिन में दोगुना हुआ पैसा, 99% से ज्यादा चढ़ गया यह शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • IPO में हीरो मोटर्स लिमिटेड के शेयर का दाम 84 रुपये था
  • कंपनी के शेयर गुरुवार 1 अक्टूबर को BSE में 167.80 रुपये पर बंद हुए हैं
  • बाजार में उतरने से लेकर 7 दिन के भीतर कंपनी के शेयर 99% से अधिक उछल गए हैं

हाल में बाजार में उतरी कंपनी हीरो मोटर्स के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। घरेलू बाजार में हाहाकार के बीच कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 167.80 रुपये पर बंद हुए हैं। हीरो मोटर्स के शेयरों ने बाजार में उतरने की तारीख से लेकर अब तक निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 99 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। हीरो मोटर्स के शेयर 23 सितंबर 2026 को बाजार में लिस्ट हुए हैं।

84 रुपये का शेयर 7 दिन में 167 रुपये के पार
हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors) के आईपीओ में शेयर का दाम 84 रुपये था। कंपनी के शेयर 23 सितंबर को BSE में 82.10 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले दिन हीरो मोटर्स के शेयर उछाल के साथ 98.51 रुपये पर बंद हुए। इधर, कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। हीरो मोटर्स के शेयर 1 अक्टूबर 2026 को BSE में 167.80 रुपये पर बंद हुए हैं। 7 दिन में कंपनी के शेयरों में 99 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का मार्केट कैप 7621 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। हीरो मोटर्स लिमिटेड के शेयर NSE पर भी लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार 1 अक्टूबर को एनएसई पर 167.80 रुपये पर बंद हुए हैं।

7.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors) के आईपीओ में टोटल 7.01 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 8.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 10.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। हीरो मोटर्स लिमिटेड के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 178 शेयर थे। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,952 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा।

क्या करती है हीरो मोटर्स लिमिटेड?
हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors) की शुरुआत अप्रैल 1998 में हुई है। हीरो मोटर्स लिमिटेड एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस की डिजाइनिंग, डिवेलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। हीरो मोटर्स लिमिटेड युनाइटेड स्टेट्स, यूरोप, भारत और आसियान रीजन में ऑटोमोटिव ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को अपने प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। हीरो मोटर्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन्स दोनों के लिए इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN