Home - 6 Oct को होगा Vivo Next 2026 इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं...

6 Oct को होगा Vivo Next 2026 इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं इतने सारे प्रोडक्ट, कंपनी ने दिखाई झलक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo Next 2026 Event मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को होगा। इवेंट का टीजर पोस्टर सामने आया है, जिसमें कई सारे प्रोडक्ट्स की झलक देखने को मिल रही है। इवेंट में कंपनी Vivo V80 और S2 FE स्मार्टफोन के साथ-साथ Vivo X Fold 6 और Vivo Vision हेडसेट दिखाई दे रहा है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Vivo Next 2026 event: Vivo भारतीय बाजार में ढेर सारे नए डिवाइस लॉन्च करने के लिए तैयार है और इसके लिए कंपनी इन इवेंट होस्ट करने जा रही है। हाल ही में वीवो ने Vivo V80 5G और Vivo S2 FE स्मार्टफोन के 6 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की थी। अब कंपनी ने घोषणा की है कि इन्हें Vivo Next 2026 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि इवेंट में वीवो अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी। लेटेस्ट टीजर से हिंट मिलता है कि वीवो भारतीय बाजार में Vivo X Fold 6 और Vivo Vision मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट भी लॉन्च कर सकती है।

Vivo Next 2026 Event मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को होगा। इसे वीवो इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल (जैसे YouTube, Instagram और Facebook) पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

Vivo Next 2026 इवेंट के पोस्टर में दिखी अपकमिंग डिवाइस की झलक

Vivo Next 2026

जैसा कि बताया गया है, Vivo Next 2026 Event मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को होगा। इसे वीवो इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल (जैसे YouTube, Instagram और Facebook) पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा, पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का भी जिक्र है, जो लॉन्च के दौरान लाइव मौजूद रहेंगे। प्रोडक्ट्स की बात करें तो, पोस्टर में Vivo V80 और S2 FE स्मार्टफोन के साथ-साथ एक फोल्डेबल फोन और एक मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट की झलक दिखाई गई है, जो Vivo X Fold 6 और Vivo Vision हेडसेट लग रहे हैं।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि Vivo Vision हेडसेट अगस्त 2025 में चीन में लॉन्च हुआ था और अब तक सिर्फ चीनी बाजार तक ही सीमित रहा है। अब भारतीय इवेंट के पोस्टर में इसके दिखने से हिंट मिलता है कि कंपनी शायद इसे भारतीय बाजार में भी लाने की तैयारी कर रही है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं Vivo X Fold 6 (चीनी मॉडल के अनुसार) की खासियत पर:

दमदार डिस्प्ले और वॉटरप्रूफ बॉडी

फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलता है। इस फोन में 8.02-इंच (2504×2312 पिक्सेल) का फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें सैमसंग M14 ल्यूमिनसेंट मटेरियल, 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 424 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 300 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और HDR कंटेंट सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें बाहर की तरफ 6.51-इंच (1120×2528 पिक्सेल) का एमोलेड डिस्प्ले भी है, जिसमें फोल्डेबल स्क्रीन जैसे ही फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP58+IP59 रेटिंग के साथ आता है।

16GB तक रैम और पावरफुल प्रोसेसर भी

फोन में 3nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर (2.7 गीगाहर्ट्ज), तीन परफॉर्मेंस कोर (3.5 गीगाहर्ट्ज) और एक प्राइम कोर है, जो 4.21 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस फोन में आर्म माली G1-अल्ट्रा जीपीयू के साथ 16GB तक LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है।

200MP का मेन कैमरा, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट

कैमरे की बात करें तो, फोन में Zeiss द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200-मेगापिक्सेल (f/1.68) का मेन कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन देता है। इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/2.05) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल (f/2.57) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसमें 100x तक डिजिटल जूम की सुविधा है। फोन में अंदर और कवर डिस्प्ले पर दो 20-मेगापिक्सेल (f/2.4) के सेल्फी कैमरे भी दिए गए हैं। यह फोन 8K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी

फोन में 7000mAh की बैटरी है जो 80W (वायर्ड) और 40W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास, बाईदौ, गैलिलियो, क्यूजेडएसएस और नाविक का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें ग्रेविटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, ई-कंपास और आईआर ब्लास्टर जैसे सेंसर दिए गए हैं। अनफोल्ड होने पर इसका साइज 157.16×145.66×4.40 एमएम और फोल्ड होने पर 157.16×74.26×9.40 एमएम होता है। इस फोन का वजन लगभग 228 ग्राम है।

आप Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN