Home - Power Bank में न ब्लास्ट होगा, न आग लगेगी! बस मत करना...

Power Bank में न ब्लास्ट होगा, न आग लगेगी! बस मत करना ये 7 गलतियां, देखें टिप्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

1. कहां रखें, कहां न रखें

पावरबैंक को हमेशा ठंडी, सूखी और अच्छी हवादार जगह पर रखें, जैसे अलमारी या टेबल पर। इसे कभी भी सीधी धूप, बंद कार, स्टोव, हीटर या रेडिएटर के पास न छोड़ें, क्योंकि गर्मी से बैटरी अंदर से फूल सकती है और थर्मल रनअवे शुरू हो सकता है। चार्जिंग के समय इसे बिस्तर, तकिया, सोफा, कालीन या कपड़ों जैसी नरम और ज्वलनशील सतहों पर रखने से पूरी तरह बचें। हमेशा कठोर, गैर-ज्वलनशील जगह जैसे मार्बल, टाइल, कंक्रीट पर रखें, ताकि गर्मी आसानी से निकल सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN