Home rss business hindi वेदांता की कंपनी के सेल्स आंकड़ों ने दिखाया दम, 33 रुपये के...

वेदांता की कंपनी के सेल्स आंकड़ों ने दिखाया दम, 33 रुपये के स्तर पर है शेयर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वेदांता पावर की बिजली बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 559.3 करोड़ यूनिट रही
  • अब सोमवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी

Vedanta Power share price: वेदांता ग्रुप की कंपनी वेदांता पावर लिमिटेड के शेयर सोमवार को चर्चा में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वेदांता पावर ने अपने बिजनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। आइए डिटेल में वेदांता पावर के शेयर और कंपनी के बिजनेस अपडेट के बारे में जान लेते हैं।

बिजली बिक्री में बड़ा उछाल

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वेदांता पावर की बिजली बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 559.3 करोड़ यूनिट रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 443.3 करोड़ यूनिट बिजली बेची थी। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसकी बिजली बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 1,081.7 करोड़ यूनिट हो गई। प्लांट्स के बेहतर प्रदर्शन और कंपनी के बिजली संयंत्रों में उपलब्धता बढ़ने से बिक्री में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि बिजली बिक्री में वृद्धि मुख्य रूप से मीनाक्षी एनर्जी में उत्पादन में तेज बढ़ोतरी और झारसुगुडा ताप विद्युत संयंत्र के प्रदर्शन में सुधार से हुई।

मीनाक्षी एनर्जी में दूसरी तिमाही में बिजली बिक्री सालाना आधार पर 111 प्रतिशत बढ़कर 147 करोड़ यूनिट हो गई। इससे चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल बिक्री 160 प्रतिशत बढ़कर 282 करोड़ यूनिट हो गई। कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन 1,000 मेगावाट की विस्तारित क्षमता के संचालन को दिखाता है, जिससे उसके कुल बिजली उत्पादन में संयंत्र का योगदान बढ़ा है। झारसुगुडा ताप विद्युत संयंत्र के प्रदर्शन में सुधार से भी बिक्री को बढ़ावा मिला। सितंबर तिमाही में संयंत्र की बिजली बिक्री सालाना आधार पर 186 प्रतिशत बढ़कर 87.3 करोड़ यूनिट हो गई।

पहली छमाही में संयंत्र की बिजली बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर 155.9 करोड़ यूनिट रही। संयंत्र की उपलब्धता में भी तेज सुधार हुआ और तिमाही में इसका संयंत्र उपलब्धता कारक (पीएएफ) बढ़कर 98 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 43 प्रतिशत था। इससे उत्पादन और बिक्री बढ़ाने में मदद मिली। कंपनी ने कहा कि इन वृद्धि कारकों के साथ तलवंडी साबो ताप विद्युत संयंत्र उसके बिजली संयंत्रों के लिए लगातार मजबूत संचालन आधार बना हुआ है।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में वेदांता पावर लिमिटेड को 449 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 75 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड से अलग होकर स्वतंत्र इकाई के रूप में अस्तित्व में आई कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,734 करोड़ रुपये से अधिक थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

वेदांता पावर के शेयर की बात करें तो बीते गुरुवार को यह 32.87 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर बाजार बंद रहा। इसके अलावा,शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। कहने का मतलब है कि अब सोमवार को कंपनी के शेयर में हलचल की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN