Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार भारत में अब संजय दत्त को नहीं महसूस होती शांति, कहा- ‘मैं...

भारत में अब संजय दत्त को नहीं महसूस होती शांति, कहा- ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही…’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/MixCollage-06-Jun-2025-04-54-PM-2005_1749209073662_1791052752484_H8dB_0a22243f-d42f-4045-8ef9-031c41fe194f_My4K.jpg

संजय अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। इसी बीच अब संजय ने कुछ ऐसा कहा, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त उन स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। संजय की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। संजय अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। इसी बीच अब संजय ने कुछ ऐसा कहा, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। संजय ने कहा कि अब उन्हें भारत में ‘शांति महसूस नहीं होती’। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

शेखर सुमन के शो पर पहुंचे संजय दत्त

दरअसल संजय दत्त, शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ शो में पहुंचे। संजय गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड के लिए ‘मुन्ना भाई’ वाले अंदाज में नजर आए। लेकिन इस बार न तो कोई अस्पताल था और न ही मुंबई की सड़कें। शो के दौरान जब संजय दत्त से पांच मिनट के लिए खुद को भारत का प्रधानमंत्री मानने को कहा गया, तो एक्टर ने महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए एक व्यंग्यात्मक (भाषण) दिया। इस दौरान शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने विदेश यात्रा, राजनीतिक तस्वीरों, मिसाइलों और टैरिफ के बारे में मजाक किया, साथ ही बार-बार “गांधीगिरी” का जिक्र किया – वही सोच जो ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ फिल्म का मुख्य आधार थी।

भारत में अब शांति का महसूस नहीं होती

मॉक PM स्पीच शुरू होने से पहले, संजय ने भारत के बारे में बात की और कहा कि वे देश में और ज्यादा शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज लोग हैं। हमने बहुत कुछ दिया है, और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द वापस आएं।’

आज मैं आपका PM बनकर बहुत खुश हूं

इसके बाद बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में जब संजय दत्त से पूछा गया कि अगर उन्हें पांच मिनट के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाए तो वह देश से क्या कहेंगे। उन्होंने कहा, ‘चलो, देश में कुछ तो हो रहा है। मेरे प्यारे देशवासियों, आज मैं आपका PM बनकर बहुत खुश हूं। मतलब, शरीर में एक अजीब सी लहर दौड़ रही है। इतना बड़ा देश है, इतने सारे लोग हैं और अब हम सबकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है।’

PM और विदेश यात्राओं पर संजय का मजाक

संजय दत्त ने अपनी काल्पनिक स्पीच को जारी रखते हुए, मजाक में कहा कि अपनी नई पोस्ट का जश्न मनाने के लिए विदेश यात्रा करने के बजाय वह लोगों के बीच ही रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘लेकिन आप लोग बिल्कुल भी टेंशन मत लेना। मैं इस खुशी को सेलिब्रेट करने विदेश नहीं जा रहा हूं। मैं यहीं रहूंगा, आप सभी लोगों के बीच। वरना PM और जनता के बीच कनेक्शन कैसे बनेगा?’ संजय ने अपनी पूरी बातचीत के दौरान ‘मुन्ना भाई’ वाले खास अंदाज को बनाए रखा।

गांधी जी के तीन बंदर सबको पता है

इसके बाद उन्होंने गांधीजी के मशहूर तीन बंदरों का जिक्र किया और कहा कि इस जाने-पहचाने विचार को अपडेट करने की जरूरत है। एक्टर ने कहा, ‘अपुन गांधी जी को बहुत मानता है और गांधी जी के तीन बंदर सबको पता है – बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो। लेकिन आज एक चौथा बंदर भी मांगता है। बुरा देखेगा तो ठीक कौन करेगा?’ इसके बाद उन्होंने एक और पंचलाइन कही: ‘तीनों बंदर आंख, कान, मुंह बंद करके बैठ जाएगा तो देश कैसे चलेगा, साला?’

देश को देश का फोटो देखना चाहिए

उन्होंने कहा, ‘और अपुन को देश के लिए बहुत कुछ करने का मौका मिला है पीएम बनके, तो अपुन एक और काम करेगा। जहां-जहां उसका फोटो लगा है ना, अपुन उसको एक दिन काम कर देगा। देश को देश का फोटो देखना चाहिए। जहां अपना फोटो लगाने का मन करेगा ना, वहां गांधी जी का फोटो लगाने का। बोले तो गांधी जी के विचार देखना ज्यादा जरूरी है। अपुन का फोटो देख के जनता क्या करेगा?’ उन्होंने आगे कहा, ‘मतलब, अपनी फोटो तो मैं बाद में भी खिंचवा सकता हूं, लेकिन देश को पहले फ्रेम में लाना जरूरी है।’

ट्रंप मामू पूरी दुनिया को फ्रेम से बाहर करने लगे हैं

इसके बाद जब संजय ने कहा, ‘और अगर देश को फ्रेम में लाना है तो थोड़ी दुनिया को भी फ्रेम में लाना पड़ेगा ना। बोले तो अपुन देख रहा है कि ट्रंप मामू पूरी दुनिया को फ्रेम से बाहर करने लगे हैं। शांति बंटता है प्यार से और प्यार आता है गांधीगिरी से। बोले तो ट्रंप मामू को थोड़ा गांधीगिरी सिखाना पड़ेगा। देखो ट्रम्प मामू, ज्यादा तनाव नहीं पालने का। दुनिया में मिसाइल वैसे ही बहुत हो गया है। अब थोड़ा प्यार भी एक्सपोर्ट करने का। कहीं मिसाइल भेजने का मन करे तो पहले गुलदस्ता भेजने का। किसी को धमकी देने का मन न करे तो फोन करके घर बुलाने का और चाय पीते-पीते बात समझने का।’ संजय ने मुन्ना भाई प्लेबुक की एक लाइन के साथ आखिरी में कहा, ‘अपुन आ रेला है अमेरिका, तुमको जादू की झप्पी दें।’ बता दें कि संजय का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN