Home LIFESTYLE NEWS HINDI भारत के इन रहस्यमयी मंदिरों में रात में भी होते हैं भगवान...

भारत के इन रहस्यमयी मंदिरों में रात में भी होते हैं भगवान के दर्शन, नजारा देख रह जाएंगे हैरान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपने चमत्कार और दिव्य शक्तियों की वजह से जाने जाते हैं। ऐसे मंदिर भी हैं, जहां आपको रात में भी भगवान के दर्शन मिल जाएंगे। आइये इन धार्मिल स्थलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में ऐसे कई खूबसूरत मंदिर बने हुए हैं, जहां लोग ईश्वर के आगे सिर्फ मथा टेकने नहीं बल्कि सुकून की तलाश में भी पहुंचते हैं। ज्यादातर मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों को भगवान के दर्शन मिलते हैं लेकिन कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जो रात में भी खुले रहते हैं। जी हां, भारत में कई मंदिर ऐसे हैं जहां आपको रात में भी भगवान के दर्शन करने को मिलेंगे और रात की रौशनी में ये मंदिर खूबसूरती के साथ जगमगाते हैं। अगर आप कभी इन जगहों पर रात में पहुंचते हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। हम आपको इनके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

रात के सन्नाटे में जगमगाते मंदिर

रात के सन्नाटे में मंत्रों के उच्चारण, शंखों की गूंज और घंटियों की मनमोहक आवाज से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठता है। कुछ जगहों पर यह माना जाता है कि रात के समय यहां पर अनोखी शक्तियों का वास होता है और भगवान भी ज्यादा सक्रिय होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रात में दर्शन के लिए आते हैं, तो आपके सारे दुख, दर्द और वाधाएं खत्म हो सकती हैं।

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

भारत का एकमात्र ज्योतिर्लिंग है उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर। यहां पर भगवान शिव की भस्म आरती रात 3 से 5 बजे के बीच होती है। ऐसा माना जाता है कि यहां के शिव खुद ही राजा है और उनके दिन की शुरुआत श्मशान की भस्म से होती है। भगवान शिव को श्मशान की भस्म चढ़ाई जाती है, जो जीवन और मृत्यु के सत्य को दर्शाती है। इस अद्धुत नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

करणी माता मंदिर, देशनोक

राजस्थान के देशनोक में बना करणी माता मंदिर चूहों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर खूब सारे चूहे आपको देखने को मिलेंगे, जो कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इन चूहों को काबा कहा जाता है और ऐसी मान्यता है कि यह सभी माता के परिवार के सदस्यों के पुनर्जन्म हैं। रात में मंदिर में चूहे ज्यादा दिखते हैं और इन्हें अलग से प्रसाद चढ़ता है। इनके दर्शन को शुभ माना जाता है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान

राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भूत-पिशाच को भगाने के लिए भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर वह लोग ज्यादा आते हैं, जो किसी तंत्र-बाधा या नकारात्मक शक्तियों से बंधे हुए होते हैं। यहां पर होने वाली आरती या अन्य पूजा पाठ सबसे अलग होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि रात के अंधेरे में दैविक शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं और लोगों की परेशानियों को खत्म कर देती हैं।

ज्वालामुखी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में स्थित ज्वालामुखी मंदिर की जोत दिन-रात अपने आप जलती रहती है और इसे चमत्कार माना जाता है। बिना घी, तेल और किसी ईंधन के ये जोत जलती रहती है और रात में इसकी रोशनी ज्यादा तेज दिखती है। मंदिर रात के 10 बजे तक खुला रहता है और भक्त इस समय तक दर्शन कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN