Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- GTV Engineering Ltd के शेयर फिर से एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं
- कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा
Bonus share news: इस हफ्ते तीन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इसी में एक कंपनी जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड (GTV Engineering Ltd) है। कंपनी शेयर बाजार में दूसरी बार एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा।
किस दिन एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी (GTV Engineering bonus share record date)
इस कंपनी के शेयर इसी हफ्ते 7 अक्टूबर को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर दो शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इससे पहले कंपनी पिछले साल एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब भी योग्य निवेशकों को 1 पर 2 शेयर ही बोनस बांटा गया था।
कंपनी शेयर बाजार में 22 सितंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। आखिरी बार निवेशकों को 0.10 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने पहली बार डिविडेंड पिछले साल फरवरी में दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयर बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन कैसा? (GTV Engineering Share performance)
गुरुवार को कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 67.97 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 1.22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 11.20 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में बेहतर ही है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 83.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 41.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 345 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 127 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 174 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 साल में इस बोनस शेयर देने वाली कंपनी का शेयर 3921 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
10 साल में स्टॉक का दाम 3761 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 158 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कई गुना अधिक है। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की संख्या 57.88 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 42.12 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



