Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश देखकर कैंची धाम में लगा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर विशाल...

हनुमान अंश देखकर कैंची धाम में लगा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर विशाल बोले- ऐसी स्थिति ना हो पाए कि…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/nmm_1791165743956_rElg_1791165757055_kJhp_41d45ea3-887a-4c89-8472-ffd37f4571f6_TfTv.jpg

हनुमान अंश फिल्म देखने और लंबे वीकेंड की वजह से कैंची धाम में बहुत भीड़ दिखी। इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं।

हनुमान अंश फिल्म रिलीज के लगभग 2 महीने बाद भी छाई हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी डिस्कशन होता रहता है। इस फिल्म में नीम करोली बाबा की लाइफ पर कहानी दिखाई गई है। अब हाल ही में कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे जिसमें दिखाया गया कि कैंची धाम मंदिर में लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस भीड़ को देखकर हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने लोगों से खास अपील की है।

हनुमान अंश डायरेक्टर की लोगों से खास अपील

सोमवार की शाम को हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर किया और सभी लोगों से खास रिक्वेस्ट की है। वह बोलते हैं, कैंची धाम में बहुत भीड़ हुई है इस वक्त और बहुत सारे लोगों का ये कहना है कि लोग हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद वहां पहुंच गए हैं। अगर ऐसा है तो भी और अगर ऐसा नहीं है तो भी हम सबको वहां की परिस्थिति पता करके ही वहां पर जाना चाहिए।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करने को कहा

उन्होंने आगे कहा, आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे समय में अगर कैंची धाम में बहुत भीड़ है और घंटों की लाइन लगी है तो आप नीम करोली गांव और वृंदावन जैसे स्थानों पर भी जा सकते हैं। मेरा आपसे अनुरोध है कि ऐसी स्थिति ना हो पाए कि आप के घर में बच्चे, महिलाएं जो हैं वो वहां पर सफोकेट हो रहे हैं। वो जाम में फंसे हुए हैं।

लंबे वीकेंड की वजह से भीड़ और बढ़ गई

बता दें कि लंबे वीकेंड की वजह से भी कई लोग घूमने निकल पड़े। दरअसल, शुक्रवार 2 अक्तूबर की छुट्टी और फिर वीकेंड की वजह से सभी घूमने निकल पड़े। इतना ही नहीं मसूरी-देहरादून सड़क पर भी लंबा जाम लगा रहा है घंटों तक।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भले ही हाल ही में दृश्यम द कन्क्लूजन रिलीज हुई है, लेकिन इसके बावजूद मूवी की कमाई जारी है। फिल्म ने 59वें दिन 3 करोड़ कमाए हैं। अब मूनी ने भारत में नेट 324 करोड़, ग्रॉस 383.56 करोड़ और वर्ल्डवाइड 423.26 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की स्टार कास्ट

हनुमान अंश की बात करें तो विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनास सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। शोभिनास के अलावा फिल्म में विहान शेडगे, चंदन आनंद भी अहम किरदार में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN