Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Khatron Ke Khiladi 15 Winner : अविनाश मिश्रा ने जीता खिताब, ऋत्विक...

Khatron Ke Khiladi 15 Winner : अविनाश मिश्रा ने जीता खिताब, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर मिला ये प्राइज मनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/kkw_1791159325984_hx2a_1791159331238_y4KS_79109705-87e3-49b9-b842-c26c87188865_UioL.jpg

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा हैं। अविनाश ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अविनाश शो के शुरुआत से काफी अच्छा गेम खेल रहे थे।

खतरों के खिलाड़ी 15 का खिताब अविनाश मिश्रा ने जीत लिया है। फैंस को कबसे इसका इंतजार था कि 15वें सीजन का विनर कौन होगा क्योंकि इस बार एक से बढ़कर एक सेलेब्स शो में शामिल हुए थे। खैर रविवार को हुए फिनाले में अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की है।

ट्रॉफी के साथ जीती ये 2 खास चीजें

अविनाश को ना सिर्फ विनर ट्रॉफी मिली है बल्कि इसके साथ-साथ अविनाश ने 20 लाख रुपये, यूरोप ट्रिप और एक कार भी जीती है। इसके अलावा टॉप 3 फाइनलिस्ट्स को बाइक भी दी गई है।

अपनी जीत पर क्या बोले अविनाश

अपनी जीत को लेकर अविनाश ने एक स्टेटमेंट किया, ‘खतरों के खिलाड़ी जीतना स्पेशल है क्योंकि मैंने इस शो को सिर्फ प्रूव करने के लिए साइन किया था, लेकिन फिर बढ़ते-बढ़ते शो में मैंने इसे खुद को प्रूव करने के लिए किया। मैं टीवी से कई साल से जुड़ा हूं। मैंने अपनी जर्नी काफी एंजॉय की है, लेकिन मैं ये भी जानता था कि ऐसा बहुत कुछ है जो मैं चाहता था कि लोग मुझमें देखें। इस शो ने मुझे चांस किया है सब साइड में रखकर सिर्फ अपने एक्शन से बोलने का।’

खुद का टेस्ट करने आए थे अविनाश

अविनाश ने आगे कहा, ‘ये पूरी जर्नी ज्यादातर दिमाग की होती है। आप खुद को फिजिकली तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब आप एक डर के कोने में खड़े होते हैं तो फिर कोई परफॉर्मेंस नहीं बचती, फिर सिर्फ आप बोते हो, आपका डर और उस वक्त लिया गया आपका फैसला। कई ऐसे दिन थे जब मैंने खुद को सरप्राइज किया और उन मोमेंट्स को मैं हमेशा याद रखूंगा। मैं खतरों के खिलाड़ी में खुद को टेस्ट करने आया था। लेकिन अब मैं खुद मं विश्वास लेकर जा रहा हूं….यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।’

बता दें कि शो के शुरुआत से अविनाश स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर रहे हैं। उन्होंने पूरे सीजन में एक भी टास्क को अबॉर्ट नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने स्विफ्ट इम्यूनिटी जैकेट भी जीती थी जिससे उन्हें एक पावर मिलती है किसी कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन या टास्क परफॉर्म करने से बचाने की। अविनाश का फरहाना भट्ट, ओरी, करण वाही और ऋत्विक के साथ टफ कॉम्पटीशन था। लेकिन अविनाश ने सबको मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अविनाश का करियर

अविनाश के बारे में बता दें कि एक्टर बनने से पहले वह डीजे थे। उन्होंने साल 2016 में सेठजी शो से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह इश्कबाज में भी नजर आए थे। अविनाश के करियर का टर्निंग पॉइंट था शो नथ जो साल 2022 में आया था। इसके बाद अविनाश बिग बॉस 18 में आए थे जहां वह टॉप 4 में थे और अब तो वह खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बन गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN