Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- R.K.Fashion का आईपीओ आज से खुल गया है
- निवेशकों के पास आईपीओ पर 8 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा
- इस आईपीओ का जीएमपी जीरो रुपये है
IPO News Updates: आरके फैशन एक्सेसरीज आईपीओ (R.K.Fashion Accessories IPO) आज से खुल रहा है। आईपीओ का साइज 34.99 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक कंपनी का एक भी शेयर बेच नहीं रहे हैं। बता दें, आईपीओ आज यानी 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।
कितना है आईपीओ का प्राइस बैंड (R.K.Fashion price band)
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 77 रुपये से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने एक लॉट में 1600 शेयरों रखे हैं। निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 262400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 8 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई में 12 अक्टूबर को होगी।
आईपीओ के लिए कंपनी ने Affinity Global Capital Market को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। Cameo Corporate Services Ltd को रजिस्ट्रार बनाया गया है।
ग्रे मार्केट में कोई भी हलचल नहीं है (R.K.Fashion GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट पूरी तरह से शांत है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 5.21 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। पश्चिम बंगाल, कोलकाता में नया प्लांट के वित्तीय व्यवस्था के लिए 8.80 करोड़ रुपये का प्रयोग होगा। कुछ पैसा नए प्रस्तावित स्टोर के इनवेंट्री के लिए उपयोग किया जाएगा। कंपनी जनरल कॉरपोरेट कार्यों में भी पैसा की व्यवस्था करेगी।
इस कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी इस समय 99.67 प्रतिशत है। जोकि आईपीओ के बाद 72.26 प्रतिशत हो जाएगी। पब्लिक की हिस्सेदारी 0.33 प्रतिशत से बढ़कर 27.74 प्रतिशत हो जाएगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




