Home LIFESTYLE NEWS HINDI प्रोटीन शेकर साफ करने का आसान तरीका, बदबू दूर करने के लिए...

प्रोटीन शेकर साफ करने का आसान तरीका, बदबू दूर करने के लिए अपनाएं 3 हैक्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जिम जाने वाले लोगों के पास प्रोटीन शेकर जरूर होता है और इसमें लोग शेक पीते हैं। लेकिन लंबे समय तक सफाई न करने से शेकर गंदा हो जाता है और इससे बदबू आने लगती है। चलिए इसे साफ करने का तरीका बताते हैं।

वर्कआउट करने वाले लोगों के पास एक प्रोटीन शेकर जरूर होगा, जिसमें वह प्रोटीन पीते हैं। लेकिन प्रोटीन शेक पीने वाले लोग उसकी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते। कई बार 2-3 दिन तक बोतल बंद रहती है, जिससे गंदी महक आने लगती है। गंदे प्रोटीन शेकर में शेक पीने से आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है, गंदगी के कारण उसमें बैक्टीरिया हो जाते हैं, जो आपके पेट में पहुंच सकते हैं और गंभीर इंफेक्शन फैला सकते हैं। अगर आपके प्रोटीन शेकर में भी गंदगी, सफेद परत जमा हो गई है और बदबू आ रही है, तो साफ करने के लिए कुछ तरीके जान लीजिए।

बदबू दूर करने के लिए अपनाएं 3 आसान हैक्स

1. सफेद सिरका और पानी

प्रोटीन शेकर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए सफेद सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक हिस्से सफेद सिरके में थोड़ा पानी मिलाकर शेकर में डालें और करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शेकर को अच्छी तरह बंद करके कुछ सेकंड हिलाएं, ताकि घोल बोतल के अंदर की दीवारों और कोनों तक पहुंच सके। अब इस घोल को निकाल दें और शेकर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। आखिर में डिशवॉश लिक्विड से बोतल को साफ करके दोबारा पानी से धोएं और पूरी तरह सुखाकर रखें।

2. बेकिंग सोडा और सिरका

अगर शेकर में प्रोटीन की तेज बदबू बस गई है, तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। शेकर में करीब 1/4 कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप सफेद सिरका डालें। इसे 15-30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, ताकि अंदर जमी गंदगी और दुर्गंध ढीली हो सके। इसके बाद शेकर को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें और जरूरत हो तो डिशवॉश लिक्विड से भी साफ करें। एक विकल्प के तौर पर बेकिंग सोडा की जगह थोड़ा नमक और सिरका मिलाकर भी कुछ देर के लिए शेकर में रखा जा सकता है।

3. टी बैग से करें सफाई

प्रोटीन शेकर की बदबू दूर करने के लिए टी बैग का इस्तेमाल भी एक आसान तरीका है। इसके लिए शेकर में गुनगुना पानी भरें और उसमें एक इस्तेमाल न किया हुआ टी बैग डाल दें। अब इसे रातभर या कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। टी बैग शेकर में मौजूद गंध को कम करने में मदद कर सकता है। अगले दिन पानी निकालकर शेकर को डिशवॉश लिक्विड से अच्छी तरह साफ करें और साफ पानी से धोकर पूरी तरह सूखने के लिए खुला छोड़ दें।

प्रोटीन शेकर साफ करने का तरीका

प्रोटीन शेकर साफ करने के लिए गुनगुना पानी लेकर उसमें अंदर डालकर हिलाकर पानी फेंक दें। फिर डिटर्जेंट साबुन या सर्फ को ब्रश में लगाकर बोतल के अंदर रगड़ें। इसके अलावा शेकर के मुंह को रगड़कर साफ करें। अक्सर इसमें प्रोटीन शेक जमा रह जाता है, सील और ढक्कन वाली जगह को अच्छे से साफ करें। फिर दो-तीन बार पानी से धोने बाद शेकर का ढक्कन हटाकर उल्टा करके हवा में पूरी तरह सूखने के लिए रख दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN