Source :- LIVE HINDUSTAN
स्ट्रॉन्ग और शाइनी बाल पाना चाहते हैं तो एक देसी हेयर मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। आंवला पाउडर और कुछ देसी चीजों से बना ये हेयर पैक बालों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। सीखिए DIY हेयर मास्क बनाने का तरीका।
बालों की देखरेख सही तरह से ना करने पर वह पूरी तरह से डैमेज और खराब हो जाते हैं। इस तरह के बालों को ठीक करने के लिए अगर आप पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स नहीं करवा सकती हैं तो नेचुरल रेमेडी मददगार साबित हो सकती है। यहां हम बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने और फ्रिजी बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए एक DIY हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं। आंवला से बना ये हेयर मास्क बालों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। सीखिए इसे कैसे बनाएं और कैसे लगाएं।
आंवला पाउडर से DIY हेयर मास्क बनाने की सामग्री
1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल
1 बड़ा चम्मच भृंगराज पाउडर
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
2-3 बड़े चम्मच दही
आंवला पाउडर से DIY हेयर मास्क कैसे बनाएं
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर में एक बड़ा चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इन दोनों ड्राई पाउडर को अच्छी तरह से पहले मिलाएं। फिर इस पाउडर मिक्स में बाकी चीजों को मिलाना शुरू करें। पहले जरूरत के मुताबिक दही डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। एक स्मूद पेस्ट बनने के बाद ही इशमें कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें और एलोवेरा जेल मिलाएं। एक स्मूद पेस्ट बनने के बाद इसे बालों में लगाया जा सकता है।
आंवला पाउडर DIY हेयर मास्क कैसे लगाएं
इस हेयर मास्क को लगाने से पहले अगर आप अपने हेयर वॉश कर लेंगे तो आपको बस इसे अपने स्कैल्प और बालों पर 30 से 45 मिनट के लिए लगाना है। इतने समय तक लगाने के बाद और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लेना है। मुलायम, पोषित और हेल्दी दिखने वाले बालों के लिए इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।
इस DIY हेयर मास्क में इस्तेमाल चीजों के फायदे
भृंगराज पाउडर- इस पाउडर का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता है। यह स्कैल्प को पोषण देने और बालों को मजबूत, हेल्दी दिखाने में मदद कर सकता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के दावों के प्रमाण अभी सीमित हैं।
एलोवेरा जेल- स्किन और बालों के लिए एलोवेरा जेल काफी अच्छा होता है। ये रूखे और खिंचे हुए स्कैल्प में नमी देने में मदद करता है।
आंवला पाउडर- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से जुड़े पोषक तत्व होते हैं। यह स्कैल्प और बालों की कंडीशनिंग में मदद कर सकता है और बालों को चमकदार बना सकता है।
कैस्टर ऑयल- इसे अरंडी का तेल के नाम से जाना जाता है। ये बहुत गाढ़ा और मॉइस्चराइजिंग तेल है। यह बालों और स्कैल्प में नमी बनाए रखने, रूखेपन और टूटने को कम करने में मदद कर सकता है।
दही- इसमें प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है। यह बालों को मुलायम और कंडीशन करने के अलावा स्कैल्प से एक्सट्रा तेल और डेडस्किन हटाने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

