Home rss business hindi मालामाल करने वाला शेयर आज फिर लुढ़का, 5% गिरा दाम, क्यों मची...

मालामाल करने वाला शेयर आज फिर लुढ़का, 5% गिरा दाम, क्यों मची है बेचने की होड़

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ESDS Software Solutions Ltd के शेयरों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है
  • आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का भी इस कंपनी में पैसा लगा है

ESDS Software Solutions Ltd के शेयरों की कीमतों में आज फिर से 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा है। आज लगातार 5वां कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। आज 5 अक्टूबर को कंपनी के निवेशकों का लॉक इन पीरियड समाप्त हो रहा है। नुवामा अलटरनेटिव एंड क्वाटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2.5 मिलियन शेयर आज फ्री हो जाएंगे। बता दें, यह कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 5 प्रतिशत है।

लॉक इन पीरियड समार्त होने का यह मतलब नहीं है कि सभी शेयर फ्री हो जाएंगे और ओपन मार्केट में बिक्री होने लगेंगे। इसका मतलब है कि अब यह ट्रेड यानी खरीदने और बेचने के लिए योग्य हैं।

76% के प्रीमियम पर हुई थी लिस्टिंग

ESDS Software Solutions Ltd की लिस्टिंग 76 प्रतिशत के प्रीमियम पर हुई थी। शेयर बाजार में आईपीओ 4 सितंबर को लिस्ट हुआ था। आईपीओ का इश्यू प्राइस 429 रुपये था। कुछ दिन के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 1859.20 के स्तर पर पहुंच गया। जोकि आईपीओ के प्राइस का लगभग 4 गुना था। बता दें, आज 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगने के बाद स्टॉक 1360.15 रुपये के स्तर पर लुढ़ककर आ गया।

पिछले हफ्ते कंपनी ने जारी किया था तिमाही नतीजा

कंपनी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला तब शुरू जब पहली तिमाही के नतीजे सामने आए। रेवन्यू के मोर्चे पर 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, प्रॉफिट पिछले क्वार्टर की तुलना में 57 प्रतिशत गिर चुका है। पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू ग्रोथ 7.3 प्रतिशत रहा है। जोकि कपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 28.40 प्रतिशत के काफी नीचे है। बता दें, पहले क्वार्टर में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट महज 29 करोड़ रुपये रहा था। जबकि कुछ ब्रोकरेज हाउस 250 करोड़ रुपये का अनुमान लगा रहे थे।

कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का भी लगा है कंपनी में पैसा

इस कंपनी में आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल की भी हिस्सेदारी है। कचोलिया ने 6.14 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया था। उनकी होल्डिंग की कीमत इस समय 433 करोड़ रुपये के करीब है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2024 में कचोलिया ने 164 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अपना इनवेस्टमेंट किया है। मुकुल अग्रवाल की बात करें तो उनके पास कुल 70.30 लाख शेयर हैं। उनकी कंपनी में हिस्सेदारी आईपीओ से पहले 7 प्रतिशत की थी। मौजूदा मार्केट प्राइस के हिसाब से देखें तो इसकी कीमत 1176 करोड़ रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN