Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज और ब्रैड पिट को टक्कर, ‘दृश्यम...

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज और ब्रैड पिट को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Ajay_Devgn_Drishyam_3_Beat_1791199992393_HKLc_1791200002253_5qQT_83ec2e72-2804-4f5d-bae7-fbb31563e76e_Tmr9.jpg

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस वक्त हर तरफ बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर अपना ऐसा बज सेट किया कि इसके रिलीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट देखने लायक था।

ऐसा बहुत कम देखा जाता है, इंडियन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबल लेवल पर रिलीज हुई हों और यही नहीं हिट भी रही हों। इस लिस्ट में एसएस राजामौली की RRR और आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ है, जो रिलीज के समय दुनिया की नंबर वन फिल्म बनी थी। ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्मों ने भी बड़ी रिलीज़ को टक्कर दी थी। लेकिन अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी भारतीय फिल्म ने सीधे मुकाबले में टॉम क्रूज की फिल्म से ज्यादा कमाई की हो। लेकिन अब ऐसा हो चुका है। जी हां, टॉम क्रूज को सीधी टक्कर दी है अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने। अजय की मूवी ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और अपने ओपनिंग वीकेंड में दुनिया की नंबर 2 फिल्म बन गई है।

‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज और ब्रैड पिट की फिल्मों को छोड़ा पीछे

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस वक्त हर तरफ बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर अपना ऐसा बज सेट किया कि इसके रिलीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट देखने लायक था। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। वीकेंड के दौरान भी यह रफ्तार बनी रही और तीन दिनों में फिल्म ने ₹176.50 करोड़ (नेट) यानी 211.80 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की।

अमेरिका में दिखाया जलवा

अमेरिका और कनाडा में इसे बहुत जबरदस्त शुरुआत तो नहीं मिली, लेकिन फिर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। कॉमस्कोर और बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 500 से ज्यादा थिएटरों से 2.7 मिलियन की कमाई की। फिल्म अमेरिका के बाहर भी सफल रही है। अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों (यूरोप और खाड़ी देशों सहित) में इसने 3.4 मिलियन से ज्यादा की कमाई की है। रविवार तक, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दुनिया भर में 28.4 मिलियन (273 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है।

‘दृश्यम 3’ ने वीकेंड में मचाया बवाल

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इस कमाई के साथ इस वीकेंड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की इरोटिक थ्रिलर ‘वेरिटी’ है, जिसने दुनिया भर में 62.6 मिलियन डॉलर की ज़बरदस्त कमाई की है, जिसमें अकेले अमेरिका और कनाडा से 32 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

टॉम क्रूज की फिल्म को छोड़ा पीछे

आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज की फिल्म ‘डिगर’ को पीछे छोड़ दिया। टॉम की ये फिल्म इसी वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कई एक्शन फिल्मों के बाद डायरेक्टर-बेस्ड फिल्मों में टॉम की वापसी वाली फिल्म ‘डिगर’ को खराब रिव्यू मिले और इसकी ओपनिंग दुनिया भर में सिर्फ 20 मिलियन डॉलर रही, जो उसी समय में ‘दृश्यम 3’ की कमाई से काफी कम थी। इस हिंदी फिल्म ने इस वीकेंड एक और स्टार-लीड हॉलीवुड फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया।

तीसरे नंबर पर रही ब्रैड पिट की ये फिल्म

ब्रैड पिट की ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ वीकेंड में तीसरे नंबर पर रही और अपने दूसरे हफ्ते में कुल कमाई में 28 मिलियन डॉलर और जोड़े। हॉरर फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ (Resident Evil) ने वीकेंड में लगभग 24.5 मिलियन डॉलर की ग्लोबल कमाई के साथ टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN