Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ के सेट पर टला बड़ा हादसा, सेट के बाहर उठी लपटें,...

‘रामायण’ के सेट पर टला बड़ा हादसा, सेट के बाहर उठी लपटें, सुरक्षा पर उठे सवाल!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Ramayana___1791206838593_Wx4F_1791206838755_Zzgo_bf4afafe-182c-4b93-8031-43d04ecb75ae_fSKE.png

‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। इसी बीच अब ‘रामायण’ को को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘रामायण’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। इसी बीच अब ‘रामायण’ को को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘रामायण’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। ‘रामायण’ के सेट पर भयानक आग लग गई है। इस घटना की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी दी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रामायण के सेट पर कैसे लगी आग?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के सेट पर आग लगने की पुष्टि FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने की है। सोमवार को लगी आग की घटना को रामायण से जोड़ा गया क्योंकि ‘इंडिया टुडे’ के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग वाली जगह के बाहर एक टेंट में छोटी सी आग लग गई थी। हालांकि, आग को समय रहते काबू में कर लिया गया और इसे फैलने से रोक लिया गया. इस वजह से सेट पर मौजूद किसी भी शख्स को कोई खतरा नहीं हुआ।

कुछ दिन पहले पास की एक जगह पर आग लगने की घटना हुई थी

आग लगने की छोटी सी घटना के बारे में बात करते हुए, ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने बताया,’कुछ दिन पहले पास की एक जगह पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद हमने सभी प्रोड्यूसर्स से संपर्क किया और उनसे कहा कि वे पक्का करें कि सुरक्षा के सही इंतजाम हों। हालांकि, लापरवाही के कारण सेट पर आग लगने की यह घटना हुई। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और नुकसान भी कम हुआ। फिर भी, यह उनके और दूसरी फिल्म टीमों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए कि वे ज़्यादा सावधान रहें और ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें।’

रामायण के बारे में

भारत में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 8 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। रवि दुबे राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। वहीं, अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल का ये किरदार लोगों के मन में इस कदर बसा है कि आज भी लोग उन्हें श्री राम के रूप में ही जानते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN