Home rss business hindi Gold Rate Today: आज सोना 500 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये...

Gold Rate Today: आज सोना 500 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा गोल्ड रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Rate Today:आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है
  • बुलियन मार्केट में सोने का दाम 540 रुपये कम हुआ है
  • देश के ज्यादातर राज्यो यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली में सोने का दाम इस रेट पर कारोबार कर रहा है

Gold Rate Today:आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में सोने का दाम 540 रुपये कम हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली में सोने का दाम 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल और अमेरिका-ईरान तनाव का असर कीमती मेटल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। वहीं, देश में अभी पितृ पक्ष चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग गोल्ड नहीं खरीदते हैं और वह नवरात्रि आने का इंतजार करते हैं। देश में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। अगर आप भी सोने में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 5 अक्टूबर का सोने का भाव जान लीजिए।

आज सोमवार को सोने में क्यों आई गिरावट?

बुलियन बाजार में इस समय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बड़ा फैक्टर बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि वॉशिंगटन के सामने ईरान के खिलाफ आगे सैन्य कार्रवाई करने या तेहरान के साथ समझौता करने का विकल्प है।

अगर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर सकते हैं। इससे सोने की कीमतों को सहारा मिल सकता है। हालांकि, तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कुछ कम होने से पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने पर बना भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम भी थोड़ा घटा है।

MCX पर क्या रहा गोल्ड रेट?

घरेलू वायदा बाजार यानी MCX में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत करीब 0.62 फीसदी नीचे आई। जबकि चांदी में तेजी रही। सुबह MCX पर 5 नवंबर डिलीवरी वाला सोना 148,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.23 फीसदी बढ़कर 226,393 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

आज 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

रिटेल बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 149,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 22 कैरेट सोना 137,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 24 कैरेट को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, जबकि गहने बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, 999 फाइन चांदी का भाव 226,770 रुपये प्रति किलो रहा। ये बाजार भाव हैं। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और दूसरे टैक्स जुड़ने के कारण आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

शहरों में आज सोने का क्या भाव है?

मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,49,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,37,270 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,080 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,015 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,227 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,401 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया?

पिछले साल सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। इसकी कीमत में अब तक 75 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 2023-24 में करीब 78,600 रुपये प्रति किलो के स्तर से बढ़कर चांदी अक्टूबर 2026 में 2.40 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच चुकी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN