Home - ChatGPT Plus एक महीने के लिए फ्री, ऐसे चेक करें आपके अकाउंट...

ChatGPT Plus एक महीने के लिए फ्री, ऐसे चेक करें आपके अकाउंट पर ₹1999 वाला ऑफर आया या नहीं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ChatGPT Plus का 1999 रुपए वाला पेड प्लान भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए एक महीने तक फ्री मिल रहा है। आइये आपको बताते हैं कि किसे मिलेगा यह ऑफर, अपने ChatGPT अकाउंट में फ्री Plus का ऑफर कैसे चेक करें, इसे कैसे क्लेम करें।

ChatGPT इस्तेमाल करने वालों के लिए काम की खबर है। OpenAI भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स को ChatGPT Plus का एक महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। यानी अगर आपके अकाउंट पर यह ऑफर दिखाई देता है, तो आपको पहले महीने के लिए ChatGPT Plus का 1,999 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन अमाउंट नहीं देना होगा। हालांकि, यहां सबसे जरूरी बात यह है कि यह ऑफर हर यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। अभी यह केवल कुछ अकाउंट्स पर दिखाई दे रहा है।

अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट पर भी यह ऑफर आया है या नहीं, तो इसके लिए ChatGPT के सब्सक्रिप्शन या Upgrade सेक्शन में जाना होगा। वहां अगर Plus के साथ 0 रुपए की कीमत और Claim free offer का ऑप्शन दिखाई देता है, तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन ऑफर लेने से पहले एक और बात ध्यान रखना जरूरी है। फ्री ट्रायल शुरू करने के लिए पेमेंट डिटेल देनी पड़ होंगी और फ्री पीरियड खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप रिन्यू हो सकता है। इसलिए अगर आप सिर्फ एक महीने के लिए Plus इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो समय रहते ऑटो-रिन्यूअल बंद करना जरूरी होगा।

ऐसे चेक करें आपके अकाउंट पर ऑफर है या नहीं

Step 1: फ्री ChatGPT Plus ऑफर चेक करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपने ChatGPT अकाउंट में लॉग इन करें।

Step 2: इसके बाद Upgrade या Subscription सेक्शन में जाएं। यहां आपको ChatGPT Plus का कार्ड दिखाई देगा। अगर आपके अकाउंट पर प्रमोशनल ऑफर उपलब्ध है, तो Plus की 1,999 रुपए की जगह प्रमोशनल कीमत 0 रुपए दिखाई दे सकती है। इसके साथ Claim free offer का ऑप्शन भी नजर आएगा। अगर यह ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके अकाउंट पर एक महीने का फ्री Plus ऑफर उपलब्ध है।

Step 3: अगर आपको ₹0 की जगह सीधे 1,999 रुपए की कीमत दिखाई देती है, तो संभव है कि आपका अकाउंट इस खास प्रमोशनल ऑफर के लिए योग्य नहीं है।

Step 4: अगर आपके अकाउंट पर फ्री ऑफर दिखाई देता है, तो Claim free offer पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि फ्री होने के बावजूद OpenAI आपसे पेमेंट मेथड जोड़ने के लिए कहेगा।

Step 5: फ्री महीना खत्म होने के बाद ChatGPT Plus का सब्सक्रिप्शन ₹1,999 प्रति महीने की कीमत पर रिन्यू हो सकता है। अगर आपको आगे Plus नहीं चाहिए, तो समय रहते इसे कैंसल कर दें।

किसे मिल रहा है यह फ्री ऑफर?

यहां यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसे ChatGPT Plus का एक महीना फ्री मिल रहा है। फिलहाल ऐसा नहीं है कि हर भारतीय ChatGPT यूजर को यह ऑफर दिया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ ऐसे अकाउंट्स पर यह ऑफर दिखाई दिया है, जिन पर पहले कोई पेड ChatGPT सब्सक्रिप्शन नहीं लिया गया था। वहीं कुछ ऐसे अकाउंट्स पर, जिन पर पहले ChatGPT Go इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर अकाउंट के लिए यही नियम लागू हो। इसलिए सबसे आसान तरीका यही है कि अपने अकाउंट में लॉग इन करके Plus सब्सक्रिप्शन पेज पर ऑफर चेक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN