Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आपको तेज आवाज में म्यूजिक सुनना, घर पर पार्टी करना या Karaoke का मजा लेना पसंद है तो JBL ने आपके लिए नए स्पीकर्स उतारे हैं। कंपनी ने भारत में अपनी PartyBox सीरीज में एक साथ 6 नए स्पीकर्स पेश किए हैं। इनमें JBL PartyBox 720, PartyBox 330, PartyBox 130, PartyBox On-The-Go 2 AI Plus, PartyBox On-The-Go 2 और PartyBox Encore 2 Plus शामिल हैं। इनकी कीमत 39,999 रुपए से शुरू होती है। नई सीरीज की खास बात सिर्फ तेज आवाज नहीं है। JBL ने इसमें टीवी से कनेक्ट करने का ऑप्शन, लंबे बैटरी बैकअप और AI से जुड़े Karaoke फीचर्स भी दिए हैं।
JBL PartyBox Series की कीमत
JBL ने इस रेंज में 6 नए स्पीकर्स के साथ EasySing Mics भी पेश किए हैं। नई सीरीज में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बड़े और पावरफुल PartyBox से लेकर पोर्टेबल स्पीकर्स तक के ऑप्शन मिलते हैं। सीरीज की शुरुआती कीमत 39,999 रुपए है। वहीं सबसे महंगा JBL PartyBox 720 मॉडल 99,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक ये सभी मॉडल JBL की वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
JBL PartyBox 720 में 800W की दमदार आवाज
नई सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल JBL PartyBox 720 है। इसमें 800W RMS साउंड आउटपुट मिलता है। स्पीकर में दो 9-इंच वूफर और दो 30mm डोम ट्वीटर दिए गए हैं। ज्यादा वॉल्यूम पर भी आवाज को बेहतर रखने के लिए JBL ने इसमें AI Sound Boost फीचर दिया है। इस स्पीकर में एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें IPX4 स्प्लैश प्रूफ रेटिंग और दो XLR इनपुट मिलते हैं, जिनसे माइक्रोफोन, गिटार या DJ कंसोल कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी कीमत 99,999 रुपए है।
PartyBox 330 और 130 में TV से कनेक्ट करने का ऑप्शन
अगर आप स्पीकर को सिर्फ पार्टी के दौरान नहीं बल्कि रोजाना टीवी के साथ भी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो PartyBox 330 और PartyBox 130 खास ऑप्शन हैं। इसका मतलब है कि इन्हें टीवी के साथ कनेक्ट करके बेहतर और ज्यादा दमदार आवाज में फिल्में और शो देखे जा सकते हैं। PartyBox 330 में 280W RMS आउटपुट और दो 6.5-इंच वूफर मिलते हैं। इसकी बैटरी 18 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इस मॉडल की कीमत 64,999 रुपए है। वहीं PartyBox 130 में 200W RMS आउटपुट के साथ दो 5.25-इंच वूफर दिए गए हैं। इसकी बैटरी 15 घंटे तक चल सकती है और इसमें फोल्डेबल कैरी हैंडल मिलता है। इसकी कीमत 46,999 रुपए है।
On-The-Go 2 सीरीज में पोर्टेबल डिजाइन
JBL ने PartyBox On-The-Go 2 सीरीज में दो मॉडल लॉन्च किए हैं। दोनों में 100W RMS साउंड आउटपुट मिलता है और बैटरी 15 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इन्हें खास तौर पर आसानी से कहीं भी ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। On-The-Go 2 AI Plus की कीमत 44,999 रुपए है। वहीं PartyBox On-The-Go 2 की कीमत 39,999 रुपए है। इसमें वायरलेस माइक्रोफोन के साथ Guitar और AUX Input दिए गए हैं। इस मॉडल में AI Vocal Removal फीचर नहीं मिलता।
AI से Karaoke करना होगा आसान
इस लॉन्च की सबसे दिलचस्प चीज JBL EasySing Mic है। कंपनी ने इसे खास तौर पर Karaoke के लिए तैयार किया है। इसका फायदा यह है कि Karaoke करने के लिए अलग से Karaoke वर्जन वाला गाना ढूंढने की जरूरत कम हो सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



