Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- SRIT India IPO की एनएसई में 148 रुपये पर लिस्टिंग हुई है
- बीएसई में आईपीओ की लिस्टिंग 139.80 रुपये पर हुई है
- कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 115 रुपये प्रति शेयर था
SRIT India IPO की मजबूत लिस्टिंग हुई है। एनएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 148 रुपये पर हुई है। बीएसई में कंपनी की लिस्टिंग 7.54 प्रतिशत पर 139.80 रुपये है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 115 रुपये था। इस आईपीओ का लॉट साइज 115 शेयरों का था। निवेशकों को कम से कम 14950 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। यह आईपीओ 28 सितंबर से 30 सितंबर तक खुला था।
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 218.40 करोड़ रुपये का था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। कंपनी ने कुल 1.68 नए करोड़ शेयर जारी किया था।
125 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ (SRIT India IPO details)
तीन दिन के सब्सक्रिप्शन दौरान आईपीओ को कुल 125.16 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ 63.70 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्यूआईबी में 91.84 गुना और एनआईआई में 312.99 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
SRIT India IPO एंकर निवेशकों के लिए 25 सितंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों के लिए 65.52 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को जारी 50 शेयरों का लॉक इन पीरियड कम से कम 30 दिन का है। वहीं, बाकि 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
मौजूदा प्रोडक्ट्स के आधुनिकीकरण और रिडेवलपमेंट के लिए 12.86 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 124 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, जनरल कॉरपोरेट कार्यों में कंपनी 55.13 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। बता दें, इश्यू का खर्च 26.42 करोड़ रुपये भी यहीं से प्रयोग किया गया।
कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सा 84.91 प्रतिशत से घटकर 62.71 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 15.09 प्रतिशत बढ़कर 37.29 प्रतिशत हो जाएगा।
ग्रे मार्केट में स्थिति मजबूत (SRIT India IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 61 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 46 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



