Home rss business hindi 7 दिन से इस शेयर में लग रहा लोअर सर्किट, सितंबर में...

7 दिन से इस शेयर में लग रहा लोअर सर्किट, सितंबर में ही लिस्ट हुई थी कंपनी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन की हाल ही में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है
  • इस शेयर में मंगलवार को 5% का लोअर सर्किट लगा और यह 1,292.15 रुपये पर आ गया

ESDS Software Solution share: आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों में गिरवट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी इस शेयर में 5% का लोअर सर्किट लगा और यह 1,360.15 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1,292.15 रुपये पर आ गया। यह लगातार 7वां कारोबारी दिन है जब शेयर में लोअर सर्किट लगा है। बता दें कि ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन की सितंबर महीने में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है। लिस्टिंग के बाद शेयर ने चौंकाने वाला परफॉर्मेंस दिया लेकिन अब बिकवाली है। यही वजह है कि पिछले एक हफ्ते में शेयर में 18% और पिछले दो हफ्ते में 25% की गिरावट आई है।

क्यों आ रही गिरावट?

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर में गिरावट की वजह आईपीओ वाले निवेशकों की मुनाफावसूली है। दरअसल, ग्लोबल कारणों से शेयर बाजार दबाव में है। इस दबाव वाले माहौल के बीच उन निवेशकों ने शेयरों की बिकवाली शुरू कर दी है जिन्हें आईपीओ अलॉट हुआ था।

इसके अलावा, कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए एक महीने का लॉक-इन पीरियड सोमवार को खत्म हो गया, जिससे लगभग 30 लाख शेयर (यानी कुल आउटस्टैंडिंग शेयरों का 2%) ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए। हालांकि, लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि ये शेयर ओपन मार्केट में बेचे ही जाएंगे। इससे लॉक-इन वाले शेयर सिर्फ ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होते हैं।

कब हुई थी लिस्टिंग?

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने 4 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर जबरदस्त शुरुआत की और अपने IPO प्राइस 429 रुपये के मुकाबले 76% से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इंडेक्स की बात करें तो यह शेयर NSE पर 757 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 76.46% अधिक था। वहीं, BSE पर यह 746.30 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 73.96% अधिक था। शेयर का ऑल टाइम हाई 1,864.35 रुपये है।

आईपीओ की डिटेल

बता दें कि ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला था। IPO को बोली लगाने के आखिरी दिन 135.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। इस आईपीओ से एंकर निवेशकों से 216 करोड़ रुपये जुटाए थे।

IPO में 720 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से नया इश्यू शामिल था, जिसका प्राइस बैंड 408–429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी की योजना IPO से मिली रकम में से 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने डेटा सेंटरों के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग इक्विपमेंट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने और लगाने में करने की है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा। कंपनी AI-इनेबल्ड क्लाउड सर्विस, मैनेज्ड सर्विस, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन देती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN