Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश की सक्सेस पर ऋचा चड्ढा का बड़ा बयान, बोलीं- ये...

हनुमान अंश की सक्सेस पर ऋचा चड्ढा का बड़ा बयान, बोलीं- ये तो लोग देखते ही हैं, लेकिन अभी जल्दी होगा…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/richa_1791272655082_UFRK_1791272660070_4MXZ_9620d856-215b-4f7a-9ca6-48dfdf7dbc6b_lckG.jpg

ऋचा चड्ढा ने हनुमान अंश की सक्सेस को डिकोड किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मुताबिक क्या भारतीय सिनेमा को मजबूत कंटेंट बनाने में मदद कर सकती है।

साल 2026 में कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। वहीं कुछ तो लो बजट मूवीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि 2026 कंटेंट-बेस्ड सिनेमा के लिए एक अहम साल रहा है। लेकिन ऋचा चड्ढा का मानना कुछ और है। ऋचा का कहना है कि काफी जल्दी होगा अभी कहना कि भारतीय सिनेमा में दर्शकों की पसंद में कोई बड़ा बदलाव आ रहा है। ऋचा ने फिल्म की सक्सेस को डिकोड किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मुताबिक क्या भारतीय सिनेमा को मजबूत कंटेंट बनाने में मदद कर सकती है।

‘हनुमान अंश’ की सक्सेस को किया डिकोड

ऋचा इस बात से सहमत नहीं कि साल 2026 कंटेंट के लिए एक अहम साल रहा है और उन्होंने ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस को डिकोड भी किया है। वह बोलीं, ‘अगर बात हनुमान जी के अंश के संदर्भ में है तो ये एक अलग बात है। इस साल और क्या चला है? ऑब्सेशन हॉलीवुड है, तो हम उनकी फिल्मों से अपनी फिल्मों को कम्पेयर नहीं कर सकते। माइथोलॉजिकल फिल्मों ने थोड़ा बेहतर किया है फिर चाहे धार्मिक हो या माइथोलॉजिकल। ये सेफ है सबके देखने के लिए। ये तो लोग देखते ही हैं। लेकिन अभी जल्दी होगा कहना है कि कुछ अच्छा हो रहा है।’

ऐसे आ सकता है फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा फेज

ऋचा ने फिर आगे सजेस्ट किया कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को ज्यादा कंटेंट ओरिएंटेड बनाने में क्या मदद कर सकता है। वह बोले, ‘मुझे लगता है कि बेहतर स्क्रिप्ट और राइटर्स को बेहतर पैसे देने से हम ऐसे फेज पर जा सकते हैं जहां कंटेंट ओरिएंटेड सिनेमा आगे हो।’

हनुमान अंश फिल्म

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो ये नीम करोली बाबा की लाइफ पर आधारित है। यह साल 2026 की सरप्राइजिंग सक्सेस फिल्म है। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा हुआ है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस बीच कई फिल्में रिलीज हुई हैं जैसे पैराडाइस, द वन और दृश्यम क कन्क्लूजन, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई रुकी नहीं है।

सीक्वल आएगा हनुमान अंश का

बता दें कि प्रोड्यूसर ने अनाउंस किया कि फिल्म का सीक्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि सीक्वल का बजट 20 करोड़ से ज्यादा का नहीं होगा। ऐसी भी खबर आ रही थी कि सीक्वल में अक्षय कुमार हो सकते हैं, लेकिन फिर प्रोड्यूसर ने क्लीयर किया कि ऐसा नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN