Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam The Conclusion: दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4...

Drishyam The Conclusion: दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/drishyam_3_1791268024870_8NjO_1791268024977_tJIv_b69b29ca-6f01-4e4b-855f-fb5496334095_M7LU.jpg

Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि चार दिनों में इसकी कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है।

दृश्यम 3: द कंक्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार भले ही चौथे दिन थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिल्म ने एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 303 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

चौथे दिन भारत में कितनी कमाई?

फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 16,274 शोज के जरिए 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम 2’, पहले 3 दिन में किसने की अच्छी कमाई, किसे मिली ज्यादा IMDb रेटिंग?

ओवरसीज में भी जारी है जलवा

भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 66 करोड़ रुपये हो गई है।

चार दिन में 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत और ओवरसीज की कमाई को मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी रिलीज के पहले ही वीक में फिल्म ने 300 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

दृश्यम 3 के क्लाइमेक्स के लिए लिखे गए 100 वर्जन, एंडिंग जानने के लिए राइटर को मिल रही थी रिश्वत

बॉक्स ऑफिस आंकड़े एक नजर में

चौथे दिन भारत नेट कलेक्शन: 21.00 करोड़ रुपये

कुल भारत नेट कलेक्शन: 197.50 करोड़ रुपये

कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन: 237.00 करोड़ रुपये

चौथे दिन ओवरसीज कलेक्शन: 5.00 करोड़ रुपये

कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन: 66.00 करोड़ रुपये

कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 303.00 करोड़ रुपये

कैसी है ‘दृश्यम 3’?

हिन्दुस्तान ने ‘दृश्यम 3’ को 4 स्टार दिए हैं। फिल्म का पहला हाफ थोड़ा बोरिंग लगता है, लेकिन दूसरा पार्ट काफी मजेदार और सस्पेंस से भरा हुआ है।

Drishyam 3 Review: ‘दृश्यम 3’, ‘दृश्यम 2’ से दमदार है या बकवास? पढ़ें अजय देवगन की फिल्म का रिव्यू

SOURCE : LIVE HINDUSTAN