Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है
- इस बार DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर सरकार इसे मंजूरी देती है, तो DA मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कैसे होता है DA कैलकुलेट?
जुलाई 2026 के DA कैलकुलेशन जनवरी से जून 2026 के CPI-IW यानी इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर हुई है। जून 2026 का CPI-IW 151.9 रहा। इन आंकड़ों के आधार पर DA करीब 63.75% बनता है, लेकिन नियमों के अनुसार कर्मचारियों को 63% DA मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है।
कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा असर
DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो अभी 60% DA के हिसाब से उसे 30,000 रुपये DA मिलता है। DA 63% होने पर यह बढ़कर 31,500 रुपये हो जाएगा। यानी DA के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये ज्यादा मिलेंगे। इसी तरह 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर 540 रुपये और 1 लाख रुपये की बेसिक सैलरी पर 3,000 रुपये की मासिक बढ़ोतरी होगी।
नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होने की उम्मीद
DA की नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होने की उम्मीद है। अगर सरकार इसकी घोषणा बाद में करती है, तो कर्मचारियों को जुलाई से लेकर बढ़ी हुई DA मिलने वाले महीने तक का एरियर मिल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर बढ़ा हुआ DA अक्टूबर में मिलता है, तो जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिल सकता है। हालांकि, एरियर का भुगतान सरकार के अंतिम आदेश और प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
फिलहाल 60% मिल रहा DA
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 60% DA/DR मिल रहा है, जिसे जनवरी 2026 में बढ़ाया गया था। अब जुलाई की बढ़ोतरी पर सरकार के आधिकारिक फैसले का इंतजार है। वहीं, जुलाई और अगस्त 2026 के नए CPI-IW आंकड़े अगली यानी जनवरी 2027 की DA बढ़ोतरी की गणना में काम आएंगे। इसलिए कर्मचारियों को फिलहाल 63% DA की संभावित बढ़ोतरी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




