Home rss business hindi 8th Pay Commission: 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरू में 8वें पे...

8th Pay Commission: 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरू में 8वें पे कमीशन की मीटिंग, फिटमेंट फैक्टर फोकस में

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरू में एक बड़ी मीटिंग होने जा रही है
  • आयोग के सामने कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों की तरफ से फिटमेंट फैक्टर, एनुअल इंक्रीमेंट आदि की मांग उठ सकती है

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की कल यानी 7 अक्टूबर से एक बड़ी मीटिंग होने जा रहा है। यह बैठक 8 अक्टूबर यानी गुरुवार तक होगी। कर्मचारियों से जुड़े संगठन अपनी मांग को आयोग के सामने रखेंगे। बता दें, इसके बाद आयोग की मीटिंग मुंबई में भी प्रस्तावित है।

दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में हो चुकी है मीटिंग

8वां वित्त आयोग अबतक कई शहरों में मीटिंग कर चुका है। दिल्ली, लखनऊ, जम्मू, कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुडुचेरी में मीटिंग किया है। चंडीगढ़ में भी आयोग के लोग कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से मुलाकात कर चुके हैं।

क्या रहेगा कल की मीटिंग का एजेंडा (8th Pay Commission bengaluru meeting agenda)

कल 7 अक्टूबर को शुरू हो रही मीटिंग में कई बातों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, पे कमीशन की तरफ से कोई तय एजेंडा नहीं किया गया है। पिछले कुछ महीनों के दौरान संगठनों की तरफ से फिटमेंट फैक्टर, भत्ता, पेंशन रिफॉर्म आदि का मोमेरेंडम दिया गया है।

हाल के समय में जिस एक संगठन ने अपना डिमांड सौंपा है उसमें से एक इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन है। इनके अलावा रेलवे सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने भी अपनी मांगों को आयोग से अवगत कराया है। इन संगठनों की तरफ से फिटमेंट फैक्टर, पेंशन रिफॉर्म और भत्ते आदि को लेकर मांग की गई है।

IRTSA ने क्या कुछ कहा है?

इस संगठन ने इंक्रीमेंट, प्रमोशन आदि का मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन की तरफ से मिनिमम 52000 रुपये के बेसिक पे की डिमांड की गई है। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर्स और सीनियर सेक्शन इंजीनियर्स के करियर प्रोग्रेसन को लेकर भी अलग मांग की गई है।

इस एसोसिएशन ने 1 से 5 लेवल के कर्मचारियों के लिए 2.92 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। वहीं, लेवल 6-8 के लिए संगठन ने 3.50 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। लेवल 9 से 12 के लिए 3.80 फिटमेंट फैक्टर, लेवल 13 से 16 से के लिए फिटमेंट फैक्टर 4.10 रखने की मांग हुई है। लेवल 17 और 18 के लिए फिटमेंट फैक्टर 4.38 करने की मांग की गई है।

संगठन ने एनुअल इंक्रीमेंट 5 प्रतिशत करने की भी मांग की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN