Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Hanuman Ansh एक्टर का पुराना वीडियो देख भड़के लोग, बोले- खुद को...

Hanuman Ansh एक्टर का पुराना वीडियो देख भड़के लोग, बोले- खुद को भगवान समझने लगे?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/HANUMAN_ANSH_ACTOR_1791333718717_gHaw_1791333722480_WAU4_b8e3dd75-71e5-4082-8216-88d84f0ff21b_QtqK.png

Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच एक्टर शोभिनव सत्य का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। शोभिनव का ये वायरल वीडियो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है। 

विशाल चतुर्वेदी की हनुमान अंश इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। छोटे बजट की इस फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया कि फिल्म भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। हनुमान अंश की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्टर शोभिनव सत्य का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देख कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

रेडिट पर वायरल हुआ था शोभिनव का पुराना वीडियो

हनुमान अंश एक्टर के जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं वो रेडिट पर वायरल हुआ था। हालांकि, अब वो वीडियो रेडिट के उस पेज से हटा दिया गया है। इस वीडियो में शोभिनव सत्य पाइरेसी को लेकर बात करते नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि जो लोग भी पाइरेटेड तरीकों से फिल्म को देख रहे हैं वो पाप के भागीदार बन रहे हैं। पाइरेसी का पाप से कनेक्शन लोगों को पसंद नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश की सक्सेस पर ऋचा चड्ढा का बड़ा बयान, बोलीं- ये तो लोग देखते ही हैं, लेकिन अभी जल्दी होगा…

वायरल वीडियो में क्या बोल रहे थे हनुमान अंश एक्टर?

वीडियो में शोभिनव कहते हैं- हमारी फिल्म को इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद। लेकिन मैंने ये वीडियो ये जानकारी शेयर करने के लिए बनाया है कि हमारी फिल्म को बड़ी संख्या में पाइरेट किया जा रहा है। लोग इसे फोन और टीवी पर देख रहे हैं जो कि गलत है। हमने फिल्म को इंटरनेट पर पोस्ट नहीं किया है। तो कहीं न कहीं, कोई न कोई इसे चुपचाप इंटरनेट पर डाल रहा है और आप सब इस फिल्म को ऑनलाइन देखकर किसी और के पाप के भागीदार बन रहे हो। यहां क्लिक करके पढ़ें लोगों कमेंट्स।

सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पसंद आई शोभिनव की बात

रेडिट यूजर्स को शोभिनव के यही पाप के भागीदार वाली लाइन पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने लिखा- देखने पर पाप लगने का पता नहीं, लेकिन अगर पाइरेसी न करो ऐसा कह रहे हो, तो ठीक है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- रोल करके खुद को भगवान समझने लगे? एक ने कहा- भगवान के नाम पर अपनी फिल्म का बिजनेस करना उससे भी बड़ा पाप है। एक ने लिखा- आपने फिल्म में सिर्फ किरदार निभाया है। आप नीम करोली बाबा हैं नहीं, तो ये सब मत बोलिए। एक यूजर ने लिखा- हां भाई, अब एक्टर्स बताएंगे कि पाप और पुण्य क्या है?

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश देखकर कैंची धाम में लगा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर विशाल बोले- ऐसी स्थिति ना हो पाए कि…

शोभिनव सत्य के बारे में

शोभिनव की बात करें तो उन्हें हनुमान अंश से घर-घर में पहचान मिली है। शोभिनव इससे पहले भी फिल्म जगत का हिस्सा थे, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर शोभिनव ने ज्यादा काम किया है। एक्टिंग से पहले उन्होंने स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी से जुड़े कार्य किए हैं। साथ ही, वो असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। फिल्म हनुमान अंश से भी शोभिनव पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ही जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया और युवा नीम करोली बाबा के रोल के लिए चुने गए।

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश के सीक्वल में क्या होंगे अक्षय कुमार? प्रोड्यूसर बोलीं- मैंने उनको लेकर…

हनुमान अंश की सफलता और बॉक्स ऑफिस कमाई

हनुमान अंश की सफलता की बात करें तो ये फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई है। पहले दो हफ्ते तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म की स्क्रीन्स भी कम होने लगी थीं, लेकिन फिर माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की किस्मत को पलटा और फिल्म हर हफ्ते शानदार कमाई करने लगी। फिल्म को रिलीज हुए 60 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 326.48 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN