Home - घर की दीवार बनेगी 120 इंच की TV स्क्रीन! Lumio का नया...

घर की दीवार बनेगी 120 इंच की TV स्क्रीन! Lumio का नया प्रोजेक्टर आपके रूम को थिएटर बना देगा, ₹34,999 कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन घर में बड़ा टीवी लगाने की जगह और पैसे नहीं है, तो Lumio का नया प्रोजेक्टर आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने भारत में Lumio Arc 7 (2026) लॉन्च किया है। इस नए प्रोजेक्टर में आपको 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। Lumio ने नए मॉडल में पिछले वर्जन के मुकाबले कई अपग्रेड किए गए हैं। इसमें 500 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस मिलती है। स्टोरेज को भी दोगुना करके 32GB कर दिया गया है। यह प्रोजेक्टर Android 14 पर आधारित Google TV पर चलता है और Netflix का सपोर्ट भी मिलता है। इतना ही नहीं, Google TV पर Gemini का एक्सपीरियंस भी दिया गया है।

Lumio Arc 7 (2026) की कीमत और कहां से खरीदें

Lumio Arc 7 (2026) को भारत में 34,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Lumio के ऑनलाइन स्टोर के साथ Amazon India और Flipkart से खरीद सकेंगे। कंपनी प्रोजेक्टर के साथ एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रही है। इसके अलावा देशभर में 300 से ज्यादा सर्विस सेंटर का नेटवर्क भी दिया गया है।

Lumio Arc 7 (2026) में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Lumio Arc 7 (2026) की सबसे बड़ी खासियत इसका 120 इंच तक प्रोजेक्शन सपोर्ट है। पिछले Arc 7 मॉडल में 100 इंच तक स्क्रीन का सपोर्ट था। नए मॉडल में इसे बढ़ाकर 120 इंच कर दिया गया है। नए Lumio Arc 7 में 500 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने कॉन्ट्रास्ट रेशियो को भी बेहतर किया है। नया मॉडल 1700:1 कॉन्ट्रास्ट देता है।

Lumio Arc 7 (2026) में नेचुरल 1080p Full HD रिजॉल्यूशन मिलता है। प्रोजेक्टर में कंपनी ने कुछ ऑटो फीचर्स भी दिए हैं, जिससे हर बार आपको प्रोजेक्टर को हाथ से सेट करने की जरूरत कम होती है। इसमें STR8 ऑटो-कीस्टोन करेक्शन, TOF ऑटोफोकस और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस शामिल हैं।

32GB स्टोरेज और Google TV

Lumio Arc 7 (2026) में 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह पिछले मॉडल में मिलने वाली 16GB स्टोरेज से दोगुनी है। यह प्रोजेक्टर Android 14 पर बेस्ड Google TV पर चलता है। इसमें Netflix का सपोर्ट भी मिलता है, यानी यूजर्स सीधे प्रोजेक्टर से OTT कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा Google TV पर Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है।

Dolby Audio वाले 8W के दो स्पीकर और कनेक्टिविटी के कई ऑप्शन

बड़ी स्क्रीन के साथ आवाज अच्छी हो, इसके लिए प्रोजेक्टर में दो 8W स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इनमें Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है। यानी अलग से स्पीकर लगाए बिना भी फिल्म या वेब सीरीज देखने के दौरान ऑडियो का अनुभव लिया जा सकता है।Lumio Arc 7 (2026) में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1 और डुअल-बैंड Wi-Fi 5 मिलता है। इसके अलावा HDMI 1.5, HDMI 2.0 और USB 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इससे अलग-अलग डिवाइस को प्रोजेक्टर के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN