Home LIFESTYLE NEWS HINDI छछूंदर ने घर में मचा दिया आतंक? भगाने के लिए अपनाएं ये...

छछूंदर ने घर में मचा दिया आतंक? भगाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय, तीसरा है सबसे आसान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में छछूंदर का आतंक ज्यादा बढ़ गया है, तो कुछ आसान उपायों की मदद से घर से भगा सकते हैं। चलिए आपको छछूंदर भगाने के कुछ तरीके बताते हैं।

चूहों की तरह छछूंदर भी घर में घुसकर खाने-पीने की चीजों का नुकसान करती हैं और साथ में गंदगी भी मचा देती हैं। छछूंदर के साथ बुरा ये भी है कि इनकी बदबू आती है और ये कोनों में घुसकर बैठ जाती हैं। अगर आपके घर में भी छछूंदर का आतंक फैला है और आप भी इनसे परेशान हो चुके हैं, तो 5 आसान तरीके आजमाकर देखिए। इन 5 उपायों में तीसरा वाला तरीका सबसे सरल और असरदार माना जाता है, जिसे अपनाकर आपको छछूंदर से छुटकारा मिल जाएगा।

घर में क्यों आती है छछूंदर?

अगर आपके घर में अचानक छछूंदर नजर आने लगी है तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। खाने की खुशबू, नमी और घर के अंधेरे कोने इन्हें अपनी ओर खींच सकते हैं। खासकर किचन, स्टोर रूम या ऐसी जगह जहां सामान लंबे समय से रखा हो, वहां इन्हें छिपने की सुरक्षित जगह मिल जाती है।

भगाने के लिए 5 सरल तरीके

1. पेपरमिंट ऑयल करेगा मदद

छछूंदर को भगाने के लिए पेपरमिंट ऑयल सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। छछूंदर को तेज गंध पसंद नहीं होती, इसलिए पिपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल उन्हें किसी जगह से दूर रखने के लिए किया जाता है। इसके लिए कॉटन बॉल पर कुछ बूंदें पिपरमिंट ऑयल की डालकर उन जगहों पर रखें, जहां छछूंदर अक्सर दिखाई देती है।

2. लाल मिर्च पाउडर

घर के कोनों या सिंक के आस-पास आप लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें। लाल मिर्च पाउडर की तेज महक और कड़वापन छछूंदर को बिल्कुल पसंद नहीं होता और वह इससे दूर भागती हैं। अगर आप इनसे परेशान हैं, तो इस तरीके को अपनाएं।

3. नकली सफेद चूहा रख दीजिए

बच्चों के खिलौने में नकली सफेद चूहा आता है, जो आपको बाजार से या फिर ऑनलाइ मिल जाएगा। सफेद चूहों से छछूंदर काफी डरती हैं और खिलौने वाले चूहे भी असली लगते हैं। इन्हें आप कोनों या फिर जहां छछूंदर ज्यादा आती है, वहां रख दीजिए। इनके डर से वह घर में नहीं आएगी।

4. कैस्टर ऑयल डालें

छछूंदर को भगाने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसकी तेज महक छछंदूर को घर से दूर रखेगी और दोबारा नहीं आएंगी। इसके लिए 2 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल लेकर उसमें एक चम्मच डिश सोप और 3-4 बड़े चम्मच पानी डालकर मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को घर के कोनों में छिड़क दीजिए।

5. घर के छेद और दरारें करें बंद

छछूंदर को घर में रुकने की वजह न मिले, इसके लिए किचन और स्टोर रूम की साफ-सफाई रखें। खाने की चीजें खुली न छोड़ें और फर्श पर गिरे खाने के टुकड़ों को तुरंत साफ करें। छछूंदर के घर में आने का रास्ता छोटे छेद या दरारें भी हो सकते हैं। दीवार, दरवाजे और पाइप के आसपास ऐसी जगहों को अच्छी तरह सील कर दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN