Home - WhatsApp का नया फीचर करेगा कमाल, कौन Online है और किसका Birthday...

WhatsApp का नया फीचर करेगा कमाल, कौन Online है और किसका Birthday है, जल्द सब एक जगह दिखेगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp एक नए Contacts Tab पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को सभी कॉन्टैक्ट्स एक जगह दिखेंगे। साथ ही ग्रीन डॉट से ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की डिटेल्स, बर्थडे रिमाइंडर और Meta AI का Shortcut मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर तैयार कर रहा है, जो फोन में कॉन्टैक्ट्स देखने और लोगों से बात शुरू करने का तरीका बदल सकता है। कंपनी एक नए Contacts Tab पर काम कर रही है, जिसमें यूजर्स को अपने सभी WhatsApp कॉन्टैक्ट्स एक ही जगह दिखेंगे साथ ही इस सेक्शन में सिर्फ लोगों की लिस्ट नहीं होगी, बल्कि यह भी पता चल सकेगा कि कौन अभी WhatsApp पर ऑनलाइन है। इसके लिए Contact की प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन डॉट दिखाई दे सकता है।

इस नए Contacts Tab में बर्थडे रिमाइंडर भी मिलने की बात सामने आई है। यानी अगर आपके फोन की Contact List में किसी के जन्मदिन की डेट सेव है और उस दिन उसका Birthday है, तो WhatsApp उसके नाम के साथ Cake Emoji और “Birthday today” जैसा संकेत दिखा सकता है। हालांकि अभी यह फीचर डेवलपमेंट में है और Beta यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं हुआ है।

Green Dot से तुरंत पता चलेगा कौन Online है

नए Contacts Tab का सबसे काम का फीचर Online Indicator हो सकता है। WhatsApp कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर एक ग्रीन डॉट दिखा सकता है, जिससे यूजर को बिना चैट खोले पता चल सकेगा कि सामने वाला अभी WhatsApp पर ऑनलाइन है। मान लीजिए आपको किसी दोस्त को तुरंत मैसेज करना है। Contacts Tab खोलने पर अगर उसके प्रोफाइल फोटो के पास Green Dot दिखाई देता है, तो आप समझ सकते हैं कि वह इस समय WhatsApp इस्तेमाल कर रहा है।

Contacts को दो तरह से कर सकेंगे Sort

WhatsApp नए Contacts Tab में लोगों की लिस्ट को Organise करने का ऑप्शन भी दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स Contacts को Activity या Alphabetical Order के हिसाब से देख सकेंगे।

Birthday भी नहीं भूलेंगे

WhatsApp का नया Contacts Tab सिर्फ लोगों को ढूंढने तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें Birthday Reminder भी मिल सकता है। अगर किसी Contact का Birthday है, तो WhatsApp उस व्यक्ति के नाम के साथ Cake Emoji और “Birthday today” जैसा Label दिखा सकता है। इससे यूजर को बिना अलग से Calendar या Contacts ऐप खोलें पता चल जाएगा कि आज किसका जन्मदिन है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है जो दोस्तों या परिवार के लोगों को समय पर Birthday Wish करना चाहते हैं, लेकिन अक्सर तारीख भूल जाते हैं।

Privacy का भी रखा जाएगा ध्यान

ऑनलाइन स्टेटस वाला फीचर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर काम करेगा। अगर किसी कांटेक्ट ने अपना ऑनलाइन स्टेटस छिपाया हुआ है, तो नए Contacts Tab में उसे ऑनलाइन दिखाने वाला ग्रीन डॉट नहीं दिखाई देगा। इसी तरह लास्ट सीन भी तभी दिखेगा जब सामने वाले की प्राइवेसी सेटिंग इसकी अनुमति देती हों।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN