Home - Samsung का नया 5G फोन जल्द आएगा भारत, Google और BIS पर...

Samsung का नया 5G फोन जल्द आएगा भारत, Google और BIS पर दिखा फोन; Galaxy A17 जैसे मिल सकते हैं फीचर्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung अपनी Galaxy F70 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में नजर आ रहा है। Samsung Galaxy F70 5G को हाल ही में Google की Supported Devices List और BIS डेटाबेस पर देखा गया है। इन दोनों लिस्टिंग के बाद फोन के भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, Samsung ने अभी इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तारीख या इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy F70 5G की Google लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर SM-E176E और कोडनेम a17x सामने आया है। यही कोडनेम Galaxy A17 5G से भी जुड़ा हुआ है। इसी वजह से अब चर्चा है कि Samsung Galaxy F70 5G को Galaxy A17 5G का रीब्रांडेड या F-सीरीज के वर्जन के तौर पर पेश कर सकता है। जिसकी वजह से उम्मीद की जा रही है कि नए फोन में Galaxy A17 5G जैसे ही फीचर्स मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy A17 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता

Samsung Galaxy F70 5G को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके Galaxy A17 5G से कनेक्शन की है। दोनों फोन का a17x कोडनेम एक जैसा होना इस चर्चा की मुख्य वजह है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Samsung Galaxy A17 5G को कुछ बदलावों के साथ F70 ब्रांडिंग में भारत ला सकता है। Google की लिस्टिंग में Galaxy F70 5G के हार्डवेयर की जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए यह भी संभव है कि दोनों फोन के कुछ फीचर्स अलग हों।

Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स

Galaxy A17 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो Galaxy A17 5G में 50MP का मेन रियर कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 5MP और 2MP के दो अन्य रियर कैमरे दिए गए हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्टोरेज और RAM की बात करें तो Galaxy A17 5G को 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया था। फोन में 5000mAh की बैटरी और Android 15 के साथ One UI मिलता है।

Galaxy F70 सीरीज में तीसरा फोन होगा

अगर Samsung Galaxy F70 5G को लॉन्च करता है तो यह Galaxy F70 सीरीज का तीसरा फोन होगा। कंपनी इस सीरीज में पहले ही Galaxy F70e 5G और Galaxy F70 Pro 5G पेश कर चुकी है। Galaxy F70e 5G को फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था, जबकि Galaxy F70 Pro 5G अगस्त में आया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN