Source :- LIVE HINDUSTAN
ट्रिप प्लान करते हैं लेकिन भीड़-भाड़, ट्रैफिक और शोर-शराबे से सुकून नहीं मिलता तो जान लें इन मशहूर जगहों पर जाने के ऑफ सीजन, जब होटल से लेकर एडवेंचर एक्टीविटीज में मिलेंगे ऑफर और बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान होगी।
छुट्टियां मनाने किसी भी डेस्टिनेशन पर जाएं लेकिन भीड़ और ट्रैफिक, शोर-शराबा अक्सर वो सुकून नहीं दे पाता। इसलिए ऑफ सीजन में ट्रिप प्लान करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। काफी सारी जगहों पर घूमने का एक खास समय होता है लेकिन ऐसा नहीं कि आप उस वक्त के अलावा उन जगहों पर जाएं तो वहां की खूबसूरती कम हो जाती है। बल्कि जब आप ऑफ सीजन में ट्रिप प्लान करते हैं तो आपको अच्छे होटल कम कीमत पर मिल जाते हैं। कैब और खाने-पीने की सुविधाएं भी ज्यादा बेहतर मिलती हैं और साथ ही सुकून भी मिलता है। तो अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कुछ ट्रैवल डेस्टिनेशन के ऑफ सीजन।
गोवा- जून से लेकर सितंबर
समुंदर किनारे बीच देखने और शांति कुछ पल बिताने के लिए गोवा बेस्ट प्लेस है और यहां पर देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। गोवा जाने का पीक सीजन मानसून के बाद शुरू होता है। जब मौसम हल्का ठंडा होता है तो यहां की कड़ी धूप नर्म हो जाती है और बीच पर आराम से दिन बिताया जा सकता है। लेकिन अगर आप गोवा को बजट में प्लान करना चाहते हैं जब होटल रूम से लेकर रेस्टोरेंट में ऑफर मिले तो मॉनसून का सीजन भी बेस्ट होता है। जून से लेकर सितंबर के बीच गोवा में कई सारे वाटरफॉल्स देखने को मिलते हैं। हालांकि मॉनसून में बीच बंद होते हैं और बीच शैक्स वगैरह नहीं होते लेकिन आप किसी रिजॉर्ट या प्राइवेट बीच पर जाना चाहते हैं तो पूरी जानकारी इकट्ठा करके जाएं। तो गोवा का पूरा मजा ले सकते हैं और ढेर सारे ऑफर भी मिल जाएंगे।
केरल- जून से अगस्त
केरल में मॉनसून का सीजन जून से अगस्त के बीच होता है और टूरिस्ट इस मौसम में यहां काफी कम होते हैं। केरल के मन्नार, वायनाड और दूसरी जगहों पर बैक वाटर देखना है तो ऑफ सीजन में जून से अगस्त के बीच जा सकते हैं। वैसे इस मौसम में यहां पर भारी बारिश होती है लेकिन अगर आपको बारिश में घूमना पसंद है तो केरल देखने का ये मौसम बेस्ट होता है।
राजस्थान- अप्रैल से जून
राजस्थान में गर्मी काफी भयंकर होती है और ज्यादातर टूरिस्ट इस मौसम में राजस्थान के शहरों में जाना अवॉएड करते हैं। लेकिन आपकी बजट ट्रिप इसी मौसम में प्लान हो सकती है। इस मौसम में यहां पर अच्छे होटल कम कीमत में मिल जाएंगे और शॉपिंग के लिए भी काफी सारे ऑफर्स मिलेंगे। घूमने के शौकीन हैं तो सुबह जल्दी और देर रात को सूरज ढलने के बाद इन जगहों कि सैर करें। वैसे भी काफी सारी एक्टीविटीज जैसे कल्चरल शोज, म्यूजियम और हेरिटेज होटल इनडोर होते हैं और कड़ी धूप में भी आप आराम से इन जगहों को कम भीड़भाड़ में सुकून के साथ देख सकते हैं।
कुर्ग, कर्नाटक
वैसे तो कुर्ग में बारिश काफी ज्यादा होती है तो लोग मॉनसून में यहां जाना अवॉएड करते हैं। लेकिन इसी बारिश में हरा-भरा कुर्ग काफी शानदार दिखता है और आपको बजट में प्लानिंग करनी है तो बारिश का सीजन बेस्ट होगा। लेकिन ध्यान रखें कि बारिश में यहां फिसलन और कीचड़ मिल सकता है ऐसे में आउटडोर एक्टीविटी के लिए ये मौसम परफेक्ट नहीं है।
उदयपुर, राजस्थान
उदयपुर सिटी घूमना है तो मॉनसून सीजन बेस्ट है। इस मौसम में टूरिस्ट इस शहर में कम होते है। जबकि झीलों में ताजा पानी भरा होता है और बोटिंग का मजा बढ़ जाता है। साथ ही कम भीड़भाड़ में आप अरावली हिल्स के आसपास का हरा-भरा एरिया देख सकते हैं। वहीं सर्दियों में यहां भीड़ बढ़ जाती है और आपकी ट्रिप का मजा सुकून के साथ मिलना मुश्किल हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




