Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मर गया तो कांड नहीं भूल सकते…नाना पाटेकर की मौत पर बोलीं...

मर गया तो कांड नहीं भूल सकते…नाना पाटेकर की मौत पर बोलीं तनुश्री दत्ता

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/tana_1791524585423_mQ72_1791524593374_0IiB_27616b5a-8158-4458-896c-b5d16a15bf4a_34lA.jpg

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत पर ईवल डेड कहा था। अब अपने स्टेटमेंट पर अपनी बात रखते हुए तनुश्री ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को निधन हो गया। नाना के निधन के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी स्टार्स ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। लेकिन तनुश्री दत्ता से जब इस बारे में पूछा गया था जिन्होंने एक्टर पर मूवी मूवमेंट के दौरान आरोप लगाए थे, उन्होंने नाना की मौत को ईवल डेड कहा था। इसके बाद तनुश्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। अब तनुश्री ने ट्रोलिंग और लोगों को अपना जवाब दिया है।

कोई मर गया तो इसका मतलब ये नहीं कि उसने कांड नहीं किया

तनुश्री ने वीडियो शेयर किया और कहा, ‘अच्छा…वैसे इतनी रात को लाइव आने की जरूरत नहीं थी, लेकिन जो नेगेटिविटी मुझे मिल रही है। मतलब मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं। भाई, किसी इंसान के साथ लोगों का एक्सपीरियंस अलग होता है, मेरा अलग होगा। अगर कोई मर गया है तो इसका मतलब ये नहीं कि उस इंसान ने जिंदगी भर कोई कांड नहीं किया है। उसने जितने लोगों को परेशान किया है, वो क्या खाता बंद हो जाता है।’

मुझसे माफी नहीं मांगी तो क्यों माफ करूं

तनुश्री ने फिर कहा, ‘लोग कह रहे हैं माफ करदो। अरे भगवान भी बिना माफी मांगे, माफ नहीं करता गुनाह पर। वहीं माफी देने से पहले सामने वाले को अफसोस भी होना चाहिए। उसे कबूलना चाहिए कि हां मुझसे गलती हुई है। हां मैंने किसी जिंदगी की बर्बाद की, हां मैंने किसी को बहुत परेशान किया है। हां मैंने बाकी लोगों के साथ झुंड बनाकर किसी को परेशान किया है।’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जो लड़की हफ्ते में 5 बार वर्कआउट करती थी। जो लड़की बिंदास दुनिया में घूमती फिरती थी। जिसको कभी कोई सिक्योरिटी इंसिडेंट नहीं हुए हैं। जब मैं अपने करियर के पीक पर थी तब भी मेरे साथ कुछ ऐसा नहीं हुआ। लेकिन मीटू के बाद मेरे साथ क्या-क्या हुआ, उनमें से कुछ तो मैं बता भी नहीं सकती। आपको पता है मेरी गाड़ी के ब्रेक्स कट कर दिए गए थे।’

मेरे कान्हा ने मेरी लाज रख ली है

तनुश्री ने फिर बड़ा स्टेटमेंट दिया कि ये साला मरते-मरते भी मुझे परेशान करके गया है। ये कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपने व्यूज और लाइक्स के लिए मुझपर टिप्पणी कर रहे हैं। अरे तुम लोग मेरी सिचुएशन में आकर देखो कि मैंने क्या-क्या झेला है। मेरी जान पर बन आई थी। कई चीजें मेरे साथ हुई हैं, आधी चीजों के बारे में तो मैंने बताया ही नहीं। ये अकेले परेशान नहीं कर रहा था मुझे, ग्रुप मिलाकर। कौनसा शरीफ इंसान है। मेरा जीना हराम कर रखा था। कसम महादेव की, कुछ दिनों पहले मैं इतना थक हार गई थी। मैं काली मंदिर में जाकर रोया करती थी। मेरे दिल को सुकून पहुंचा है कि मेरे कान्या ने, मेरे कृष्णा ने मेरी लाज रखली।

काली मंदिर जाकर मागती थी दुआ

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं काली मंदिर जाती थी, मैं प्रेयर करती थी कि मां इन लोगों को मेरे जीवन से हटा दो, मुझे परेशान करके रख दिया है। जब मेरे साथ वो इंसिडेंट हुआ था नाना पाटेकर वाला तब मैं सिर्फ 24 साल की थी। उसके बाद तो मेरा सेट पर जाने का मन नहीं करता था। मुझे डर लगता था। वो शैतान नहीं, महा शैतान था और ये मेरी मां का चमत्कार है। मैं सालों से जब पुलिस, प्रशासन ने मुझे न्याय ना देने का निर्णय लिया न तो जो चीजें मेरे साथ 4-5 साल से हुई वो नहीं होती। मेरा हर क्षण परिक्षा से कम नहीं होता। मेरी जगह कोई और होता तो कबका मर गई होती या मर गया होता। मेरे सामने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आया जहां एक लड़की मेरे बारे में गलत बोल रही है, मैं चाहती हूं कि उनकी लाइफ में नाना पाटेकर जैसे लोग मिलें और जिस तरह से प्रताड़ना मैंने सही मीटू के पहले और मीटू के बाद, इन लोगों के साथ हो फिर इन्हें समझ आ गया।’

गुंडे करते हैं फॉलो

तनुश्री ने बताया कि उन्हें फॉलो करते थे गुंडे। वह बोलीं, ‘मैं बीमार हो गई थी। इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया। मैं जहां जाती मुझे गुंडे फॉलो करते। मैं वो इंसान ही नहीं जो पहले की तरह बिंदास जीती थी। वो लोग मुझे परेशान कर रहे थे और उन्हें मजा आता था मुझे परेशान करता देख। उनकी मौत मेरे लिए चमत्कार है। उनसे पूछो जो इसके विक्टिम रहे हैं और ये जो आज श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तुम क्या मिले हो उनसे। मिलते तो तब पता चल जाता।’

अंडरवल्ड परिवार का किया इस्तेमाल

एक्ट्रेस ने फि कहा, ‘मैं पिछले 5 साल से काली मंदिर जाकर रोई हूं कि मां मुझे मुक्ति दिला दे और 2 दिन पहले मैं इतना ज्यादा परेशान थी क्योंकि मेरा एक इवेंट था, मेरी फ्लाइट थी और मोस्टली मेरे ट्रैवल के दौरान मुझे परेशान किया गया है। जहां मैं रहती थी, मेरे होटल की एक्स्ट्रा चाबी लेकर वहां कोई घुस जाता है। क्या आप सोच सकते हैं कि आप अकेले हो और कोई न कोई आपका पीछा कर रहा है। इससे पहले कभी मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। कभी किसी ने मुझे परेशान नहीं किया। लेकिन इस इंसान ने अपने अंडरवल्ड परिवार का इंस्तेमाल करके मुझे परेशान किया। आज दे दो श्रद्धांजलि, मुझे नहीं फर्क पड़ता। मेरे दिल को सुकून मिला है। इनका वही ग्रुप है जो लोगों को परेशान कर-करके मार देते हैं। उनसे परेशान होकर या तो विक्टिम आत्महत्या कर लेते हैं या उन्हें माकर उस इंसान को आत्महत्या बोल देते हैं।’

राखी सावंत को लेकर बड़ा बयान

राखी सावंत को लेकर तनुश्री ने बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘उसने जो मेरे बारे में गलत आरोप लगाए थे। तुम लोगों को पता है उसको पैसे मिले थे नाना पाटेकर से। ये सब मैं नहीं बोल रही हूं। राखी की दोस्त राजश्री मौर्या ने 5 लोगों के सामने ये बात बताई थी कि नाना से उसे 2 लाख रुपये मिले थे बोलने के लिए। मुझे भी नहीं पता था ये बात। मुझे लगा वो पब्लिसिटी के लिए बोल सकती है। लेकिन वो सब उसने पैसे के लिए किया था। राजश्री ने कहा मैं कार में थी और वो मेरी गाड़ी थी। वो गए नाना पाटेकर के घर के सामने। वहां जाकर राखी गाड़ी से उतरी और जाकर नोटों की गड्डी लेकर आई। इसके बाद राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मेरे बारे में गलत बोला। ये खुद चुप रहकर दूसरों से बुलवाता था।’

आखिर में तनुश्री ने कहा, ‘उस इंसान ने ना मुझसे माफी मांगी ना भगवान से तो उसे ना मैं माफ करूंगी ना भगवान। पिछले 5 साल से मैं बद्दुआ दे रही हूं। हर एक दिन मेरे दिल से बद्दुआ निकली है इस बंदे के लिए। तो लोग दें श्रद्धांजलि, लेकिन मुझे सच्चाई पता है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN