Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है
- आज स्टॉक 3 प्रतिशत का उछाल के बाद स्टॉक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया
- 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 280% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है
Multibagger Stocks: कंडोम बेचने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन शेयर बाजार में किया है। जिसकी वजह से निवेशकों ने छप्परफाड़ कमाई की है। आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का दाम नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। बता दें, आज 9 अक्टूबर को क्यूपिड लिमिटेड का शेयर बीएसई में 360.60 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 368 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में कंपनी का यह नया रिकॉर्ड लेवल है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 42.13 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 48528 करोड़ रुपये का है।
6 महीने में 280 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न (Cupid Ltd Share price)
क्यूपिड लिमिटेड ने शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। 1 महीने में स्टॉक की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 289 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, बीते एक साल में इस स्टॉक ने आजतक 650 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
10 साल में इस स्टॉक का दाम 14057% बढ़ा
दो साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का दाम 2121 प्रतिशत बढ़ चुका है। 3 साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 8605 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का दाम 15301 प्रतिशत और 10 साल में 14057 प्रतिशत बढ़ा है।
1 पर 4 शेयर बोनस भी दे चुकी है कंपनी (Cupid Ltd bonus stock)
इस कंपनी ने निवेशकों को इसी साल 1 पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया है। कंपनी मार्च के महीने में स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। इससे पहले 2024 में स्टॉक में 10 हिस्सों में बंटवारा हुआ था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। 2024 में ही कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर एक शेयर बोनस दिया था। बता दें, कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2018 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 5 पर 1 शेयर बोनस दिया था।
इस स्टॉक ने आखिरी बार निवेशकों को 2023 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




