Home rss business hindi कर्ज लेने वालों को बड़ा झटका! रेपो रेट बढ़ते ही इन 7...

कर्ज लेने वालों को बड़ा झटका! रेपो रेट बढ़ते ही इन 7 बड़े बैंकों ने महंगे किए लोन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Loan Interest Rate Hike: अगर आपने होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है
  • RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपनी लेंडिंग रेट बढ़ा दी हैं

Loan Interest Rate Hike: अगर आपने होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपनी लेंडिंग रेट बढ़ा दी हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई बैंक शामिल हैं। इससे रेपो रेट से जुड़ा लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई बढ़ सकती है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने इसके उलट कुछ पीरियड के लिए अपनी एमसीएलआर दरों में कटौती की है।

RBI ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50% किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 फीसदी कर दिया। मौद्रिक नीति समिति (MPC) के सभी छह सदस्यों ने इस फैसले का समर्थन किया। साथ ही, RBI ने अपनी नीतिगत स्थिति को न्यूट्रल से बदलकर कैलिब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया। इस बदलाव का मतलब है कि फिलहाल ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो सकती है। हालांकि, आगे ब्याज दरों में क्या बदलाव होगा, यह महंगाई और आर्थिक हालात समेत कई कारणों पर निर्भर करेगा।

इन 7 बैंकों ने बढ़ाईं दरें

1. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दिया है। नई दर 8 अक्टूबर से लागू हो गई है। बैंक ने एमसीएलआर और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

2. इंडियन बैंक ने भी अपनी रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) को 7.95 फीसदी से बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दिया है।

3. बैंक ऑफ इंडिया ने RBLR में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 8.10 फीसदी से 8.35 फीसदी कर दिया है।

4. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपनी रेपो आधारित लेंडिंग रेट 7.90 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दी है।

5. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने भी अपनी रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दिया है। दोनों बैंकों की नई दरें 8 अक्टूबर से लागू हैं।

6. तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने RLLR को 8.25 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया है।

7. यूको बैंक ने कुछ चुनिंदा लेंडिंग रेट में 25 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की UCO Float दर 8.05 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है। UCO प्राइम दर 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.50 फीसदी हो गई है। इसके अलावा, तीन महीने की TBLR दर 5.25 फीसदी से बढ़कर 5.30 फीसदी, छह महीने की दर 5.55 फीसदी से बढ़कर 5.70 फीसदी और 12 महीने की दर 5.70 फीसदी से बढ़कर 5.95 फीसदी हो गई है। हालांकि, बैंक ने सभी पीरियड की एमसीएलआर दरों को पहले की तरह बरकरार रखा है।

HDFC Bank ने ग्राहकों को दी राहत

जहां कई बैंक अपनी ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं, वहीं HDFC Bank ने अलग कदम उठाते हुए एमसीएलआर में कटौती की है। बैंक की ओवरनाइट एमसीएलआर 7.80 फीसदी, एक महीने की 7.75 फीसदी और तीन महीने की 7.95 फीसदी है।छह महीने की एमसीएलआर 8.15 फीसदी, एक साल की 8.30 फीसदी, दो साल की 8.40 फीसदी और तीन साल की 8.55 फीसदी है।

आपकी ईएमआई पर क्या होगा असर?

अगर आपका लोन रेपो रेट से जुड़ा है, तो ब्याज दर बढ़ने पर आपकी ईएमआई बढ़ सकती है या लोन चुकाने की पीरियड लंबी हो सकती है। वहीं, एमसीएलआर या किसी दूसरे बेंचमार्क से जुड़े लोन पर असर उस बेंचमार्क और बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN