Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : काजी, कनिका और यंग नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट...

Bigg Boss 20 : काजी, कनिका और यंग नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, अब पलटेगा खेल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/bigb_1791592625968_M9X2_1791592653645_iRsE_65397125-b619-44fc-b25f-0b1974fb8858_zlty.jpg

बिग बॉस के घरवालों को अब इस हफ्ते नया कैप्टन मिल गया है। बिग बॉस ने ऐसी सिचुएशन बनाई कि कोई ऐसा शख्स कैप्टन बन गया जिसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी।

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि लव गिल को एक विशेष अधिकार दिया जाता है जब वह गुरुवार का राशन टास्क जीत जाती हैं। इसके बाद पूरे घरवाले उनके इस फैसले पर डिवाइड हो जाते हैं। वहीं स्काउट, लव की प्रायोरिटी पर सवाल करते हैं तो यंग, स्काउट से थोड़े नाराज होते हैं कि वह उन्हें लव को लेकर टोक रहे हैं। काजी तौकीर ने वहीं बीमार होने के बावजूद सबको खूब एंटरटेन किया।

लव को मिला स्पेशल राइट

अब लव को एक स्पेशल राइट दिया जाता है जिसमें वह कैप्टेंसी के लिए 2 लोगों को चुनें। वह कनिका को 7वें नंबर पर रखती हैं लड़ाई के बाद। उदिति सिंह और आसिफ खान को छठे और 5वें नंबर पर रखती हैं। अरिशफा खान को वह चौथा नंबर देती हैं। स्काउट को वहीं तीसरे नंबर पर रखती हैं जिससे स्काउट थोड़े नाराज होते हैं। लव ने यंग डीएसए को दूसरा नंबर दिया और खुद को नंबर 1 पर रखा।

आसिफ बने नए कैप्टन

लेकिन तब आता है शो में बड़ा ट्विस्ट। बिग बॉस फिर लव को ऑफर देते हैं कि वो 35 प्रतिशत राशन रीस्टोर कर सकते हैं अगर कनिका को कैप्टन बनाया जाता है। आसिफ को कैप्टन बनाते हैं तो 25 प्रतिशत रीस्टोर करने को मिलेगा। लेकिन अगर वह खुद को चुनती हैं तो बिल्कुल राशन नहीं मिलेगा। इसके बाद लव फिर आसिफ को चुनती हैं।

कनिका मान और लव की लड़ाई

वहीं दिन की शुरुआत होती है नगाड़ा-नगाड़ा गाने से। आम्रपाली बोलती हैं कि ये गाना लव और उनके रूप के लिए है। तभी कनिका वहां से गुजरती हैं तो लव पूछती हैं, चेहरा कैसा लग रहा है? मेकअप कर लिया मैंने। सोच रही थी बर्थडे है आपको तो मेरा बदसूरत चेहरा ना देखना पड़े आपको। लेकिन आपको देखना पड़ेगा। सोच रही थी बर्थडे है तो गिफ्ट दे दूं आपको।

इस पर कनिका बोलती हैं, मुझे बर्थडे पर अच्छे गिफ्ट्स की आदत है। बस फिर क्या इसके बाद दोनों के बीच फिर बहस हो जाती है। लव जब आसिफ को चुनकर 10 प्रतिशत राशन और कम होने पर सवाल करती हैं। इसके बाद आम्रपाली बीच में आती हैं और बोलती हैं कि जो लोग दूसरों के चेहरे को लेकर जज करते हैं वो कैप्टन नहीं बन सकते हैं।

लव फिर बोलती हैं कि मैं चाहती थी ऐसा इंसान आए जिसकी नजर में सब खूबसूरत हो।

काजी ने बनाया नया दोस्त

काजी जो शो में सबको एंटरटेन करते रहते हैं। उन्होंने अब सभी घरवालों से इग्नोर होने के बाद घर में मौजूद एक शोपीस को अपना दोस्त बना दिया है। वह एक टाइगर के स्टेच्यू को तस्कर नाम दे देते हैं। इसके बाद वह उसे हर जगह लेकर जाते हैं, अपने बेड से लेकर बाथरूम तक। इतना ही नहीं वह तस्कर को मेडिकल रूम तक लेकर जाते हैं जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो जाते हैं।

इसके बाद अमन, अरिशफा और उदिति डिसाइड करते हैं कि वो तस्कर को लेकर भाग जाएंगे। तभी काजी को गुस्सा आ जाता है। वह बोलते हैं कि उनकी तबीयत दोबारा खराब हो रही है और वह टाइगर को ढूंढने में लग जाते हैं। जब उन्हें फाइनली तस्कर मिल जाता है तो फिर उन्हें चैन आता है। लेकिन दोबारा फिर तस्कर को छिपा दिया जाता है।

काजी ने फिर बनाया दूसरा दोस्त

अब जहां वो लोग सब हंसने लगते हैं तभी लव को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं कि नींद खराब हो रही है उनके शोर से। आम्रपाली और माही भी उन्हें डांटते हैं। इसके बाद आसिफ सिचुएशन को हैंडल करने की कोशिश करते हैं। जब काजी को तस्कर नहीं मिलता तो वह फिर ऑस्ट्रिच शोपीस को अपना दोस्त बना देते हैं जिसके बाद सभी फिर हंसने लग जाते हैं।

खैर इस एपिसोड में यंग और स्काउट के बीच बहस हो जाती है। लव भी लास्ट में रोने लग जाती हैं और बोलती हैं कि उन्हें सब टारगेट करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN