Home LIFESTYLE NEWS HINDI टिक्की या कटलेट तेल सोख लेते हैं? शेफ से जानें 1 टिप्स...

टिक्की या कटलेट तेल सोख लेते हैं? शेफ से जानें 1 टिप्स जो बनाएगी क्रिस्पी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में टिक्की बनाएं या फिर कटलेट अक्सर वो तेल सोखकर सॉगी बन जाती है या फिर अंदर से कच्ची ही रह जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो बस प्रोफेशनल शेफ की बताई इस एक चीज को डालें, टिक्की या कटलेट कभी तेल नहीं सोखेंगे और क्रिस्पी बनकर तैयार होंगे।

ठेले वाले भईया की टिक्की हो या फिर रेस्टोरेंट के वो वेज कटलेट, हमेशा क्रिस्पी और लेस ऑयली होते हैं। लेकिन घर में जब भी टिक्की या कबाब बनाती हैं तो वो कड़ाही में जाते ही तेल सोखना शुरू कर देते हैं। फिर इन्हें कितना भी टिश्यू पेपर पर रखें, अंदर का तेल बाहर ही नहीं निकलता और टिक्की ना केवल ऑयली बनती है बल्कि बिल्कुल सॉगी हो जाती है। बाजार जैसी क्रिस्पी टिक्की, कटलेट या कबाब घर में बनाने हैं तो प्रोफेशनल शेफ का बताया बस एक तरीका फॉलो करें। कभी भी टिक्की ज्यादा तेल नहीं सोखेगी और क्रिस्पी बनकर तैयार होगी।

टिक्की-कटलेट क्रिस्पी बनाने के लिए डालते हैं ये चीजें

घर में टिक्की, कटलेट बनाते वक्त उसे क्रिस्पी करने के लिए लोग कई तरह की चीजें डालते हैं। कोई ब्रेड क्रम्ब्स डालता है तो कोई बेसन का इस्तेमाल करता है। वहीं काफी सारे लोग बेसन के कच्चेपन से बचने के लिए सत्तू का यूज भी करते हैं। लेकिन इन सारी चीजों को डालने से क्रिस्पीनेस उतना ज्यादा नहीं आती। भले ही ये आपके सब्जी और आलू का मॉइश्चर सोख लें लेकिन तेल में तलने के बाद करारापन नहीं आता है।

टिक्की या कटलेट का कलर बदल जाता है

वहीं जब आप बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स को टिक्की या कटलेट में डालते हैं तो कई बार या तो टिक्की का कलर गहरा हो जाता है या फिर अंदर से कच्ची रह जाती है। ब्रेडक्रम्ब्स तेजी से पकते हैं और जब आप कटलेट में इन्हें डालकर टिक्की या कटलेट बनाते हैं तो पकाते वक्त तेल की जरा सी गर्माहट पूरे टिक्की के कलर को गहरा कर देती हैं वहीं अंदर से ये कच्चे ही रह जाते हैं। जो दिखने में जले से दिखते हैं और अच्छे नहीं लगते।

ऐसे में शेफ का बताया ये एक नुस्खा आपके टिक्की और कटलेट के कलर को भी नहीं बदलेगा और उन्हें ज्यादा तेल भी नहीं सोखने देगा। जानें क्या है शेफ का बताया सिंपल टिप्स।

शेफ ने बताया हमेशा डालें ये आटा

प्रोफेशनल शेफ कुलदीप राणा ने बताया कि जब भी आपको टिक्की या कटलेट बनानी हो फिर चाहे आलू की टिक्की हो या फिर सब्जियों के कटलेट हैं, उन्हें क्रिस्पी बनाने, कम तेल सोखने वाला बनाने के लिए हमेशा कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि कॉर्नफ्लोर और कॉर्नस्टार्च दो अलग चीजे हैं। और शेफ यहां पर कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। कॉर्नफ्लोर ना केवल अंदर के पानी और मॉइश्चर को सोखता है बल्कि तेल में जाने पर तेल को अब्जॉर्ब नहीं करता है और अंदर तक पकने के साथ ही क्रिस्पी टिक्की और कटलेट बनकर तैयार होता है। तो इस प्रोफेशनल टिप्स को हमेशा याद रखें, हर बार टिक्की हो या कटलेट वो क्रिस्पी बनेंगी और तेल नहीं सोखेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN